फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Observer, DM and SP inspected polling stations

Agra News: प्रेक्षक, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Fri, 05 May 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Observer, DM and SP inspected polling stations
मैेनपुरी। नगर पालिका सहित दस नगर निकायों के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान की जानकारी लेने के लिए प्रेक्षक सहित डीएम और एसपी सुबह से निकल गए। जिले की सभी निकायों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतान की जानकारी ली। मतदान केंद्र में और मतदान केंद्र के बाहर अवांछित लोगों की भीड़ जमा नहीं होने की हिदायत दी। सुबह से ही प्रेक्षक चर्चित गौड़ अपने सरकारी वाहन से मतदान की जानकारी लेने के लिए निकल पड़े। नगर पालिका के आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का जायजा लेने के बाद नगर पंचायत भोगांव, बेवर, कुसमरा, किशनी, करहल, बरनाहल, घिरोर, ज्योंती खुडिय़ा, कुरावली पहुंचकर मतदान की जानकारी ली। कई मतदान केंद्रों पर मतादाताओं से सीधा संवाद भी किया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी विनोद कुमार काफिले के साथ निकले। उन्होंने भी नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में मतदान की जानकारी ली। कुसमरा में चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी संजय गुप्ता और भाजपा के बागी आलोक अग्निहेत्री ने नगला भूपत मतदान केंद्र पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं को वोट नहीं डालने देने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम किशनी और सीओ भोगांव को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

नगर पालिका के मतदान केंद्रों की कमान सीडीओ विनोद कुमार तथा एडीएम रामजी मिश्रा ने संभाली। नगर पालिका के हर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान कार्मिकों को हिदायत दी कि मतदाताओं को बेबजह परेशान नहीं किया जाए। मतदाता की शंका का समाधान जरूर किया जाए। मतदान केंद्र केे बाहर लोगों की भीड़ जमा नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुको अभी भेजता हूं...
सुबह नौ बजे केे बाद प्रेक्षक चर्चित गौड़ का मोबाइल बजना शुरू हुआ। हर किसी की एक ही शिकायत भाजपा के लोग वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस मुस्लिम मतदाताओं को परेशान कर रही है। वोटर आईडी चेक करने के नाम पार मुस्लिम मतदाताओं को लौटाया जा रहा है। पुलिस मतदाताओं को धमका रही है। प्रेक्षक का एक ही जवाब रुको अभी भेजता हूं। प्रेक्षक का संबंधित अधिकरियों को फोन कि संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचें। कुछ अधिकारियों ने प्रेक्षक का आदेश माना तो कुछ टालमटोल कर गए। दोबारा शिकायत मिलने पर प्रेक्षक ने कई अधिकारियों को मोबाइल पर ही जमकर हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed