फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Objection to inclusion of Ambedkar Park in the list, memorandum submitted

Agra News: आंबेडकर पार्क को सूची में शामिल करने पर आपत्ति, सौंपा ज्ञापन

Sat, 09 May 2026 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Objection to inclusion of Ambedkar Park in the list, memorandum submitted
फतेहपुर सीकरी। नगर पालिका परिषद के अंबेडकर पार्क शिवपुरी को उत्तर प्रदेश पार्क, खेल के मैदान और खुली जगह संरक्षण एवं विनियमन अधिनियम की श्रेणी में शामिल किए जाने पर डॉ. आंबेडकर तरुण समिति ने आपत्ति जताई है। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी को आपत्तिपत्र सौंपकर पार्क को उक्त सूची में शामिल न करने की मांग की।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद ने 6 मई को विज्ञप्ति जारी की थी। इसके विरोध में डॉ. अंबेडकर तरुण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर अंबेडकर पार्क शिवपुरी को यथास्थिति में बनाए रखने का आग्रह किया। समिति के सदस्यों का कहना था कि अंबेडकर पार्क सामाजिक एवं प्रेरणास्रोत स्थल के रूप में क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है, इसलिए इसे किसी अन्य श्रेणी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान राजू कर्दम, नरेंद्र सिंह ठेकेदार, सोरन सिंह बघेल, सुनील कुमार सभासद, शिवाजी राव आदि मौजूद रहे। वहीं अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समिति की ओर से आपत्ति प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed