फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Number of passengers increased in Sahalag, had to wait for buses

Agra News: मुख्य पाइपलाइन फटी, सवा लाख लोगों के सामने पेयजल का संकट

Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased in Sahalag, had to wait for buses
कासगंज। नदरई गेट क्षेत्र में पानी की मुख्य पाइपलाइन फटने से शहर में पेयजल संकट गहरा गया। क्षेत्र के सवा लाख बाशिंदों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर जाना पड़ा। इसके चलते लंबी कतार लगी रहीं। हालांकि दिन भर की मशक्कत के बाद देर शाम जलापूर्ति सुचारू कर दी गई। शहर में पेयजल की मुख्य पाइपलाइन के फटने के मामले बढ़ गए हैं। तीन दिन में दूसरी बार मुख्य पाइपलाइन के फटने का मामला सामने आया है। पेयजल की आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन बुधवार को रात के समय अचानक फट गई। इसके बाद पानी सड़कों पर बहने लगा। रात के समय तो लोगों के लिए पानी की कोई दिक्कत नहीं हुई। पालिका को जब पाइपलाइन के फटने की जानकारी मिली तो रात में ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। पानी की सप्लाई को बंद किया गया। मशीन लगाकर गड्ढे से पानी बाहर निकाला गया। बृहस्पतिवार को सुबह से गड्ढे की खुदाई कर मरम्मत के कार्य में तेजी लाई गई। पानी की सप्लाई बंद हो जाने से पूरे शहर में लोगों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। सुबह के समय पानी नहीं मिल पाने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग आसपास लगे हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए पहुंचने लगे। इससे वहां पानी भरने वालों की भीड़ जमा हो गई। अपनी बारी के इंतजार में उन्हें काफी समय कतार में खड़े रहना पड़ा। नदरई गेट क्षेत्र में ही तीन दिन पूर्व मिशन चौराहे के निकट मुख्य लाइन फट गई थी, जिससे पेयजल संकट के सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed