फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Number of malaria patients increased seven times in the district

Agra News: जिले में सात गुना बढ़ गई मलेरिया मरीजों की संख्या

Mon, 23 Oct 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Number of malaria patients increased seven times in the district
कासगंज। जिले में मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। बजट के अभाव में विभाग ने अभी तक नई दवा की खरीद नहीं की है। पिछले साल की दवा से ही काम चलाया जा रहा है। पिछले साल से मलेरिया मरीजों की संख्या सात गुना से अधिक पहुंच चुकी है। वहीं डेंगू मरीज भी दोगुने से अधिक हो गए हैं। बीमारियों से मौत का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ व बारिश के चलते जलभराव हो जाने से मच्छरों को पनपने का मौका दे दिया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते एहितियाती कदम नहीं उठाए। विभाग ने इन बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी लारवा दवा एवं फोगिंग में प्रयोग होने वाली दवा की खरीदारी तक नहीं की। पिछले साल का जो स्टॉक बचा हुआ था। उसके सहारे ही काम चलाया जा रहा है। जिले के 10 नगरीय क्षेत्र से लेकर 423 ग्राम पंचायतों में मच्छरों का काफी प्रकोप है। अब तक बुखार 49 लोगों की जान ले चुका है। डेंगू की बात की जाए तो पिछले साल मात्र 78 लोग इस बीमारी की चपेट में आए। अब तक 106 लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं। डेंगू संक्रमितों का आंकड़े बढ़कर 187 पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed