फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSA imposed on habitual drug smuggler

Agra News: अभ्यस्त मादक पदार्थ तस्कर पर लगाया रासुका

Fri, 06 Jun 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
NSA imposed on habitual drug smuggler
मैनपुरी। जिला पुलिस ने प्रशासन से अभ्यस्त मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई कराई है। आगरा का रहने वाला तस्कर नीरज उर्फ नीरू वर्तमान में मैनपुरी जेल में निरुद्ध है। नीरज उर्फ नीरू पुत्र राजेंद्र सिंह मूलरूप से ग्राम चांडी बरबर, थाना कागरौल, आगरा और हाल में विनय नगर बोदला, जगदीशपुरा, आगरा का निवासी है। वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध है। उस पर रासुका की कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने एक वर्ष के लिए जिला कारागार मैनपुरी में निरुद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई पिट एनडीपीएस के तहत की गई है। पुलिस प्रवक्ता छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, उप्र की ओर से मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने नीरज उर्फ नीरू के खिलाफ पिट एनडीपीएस के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। तीन जून को उसके खिलाफ शासन ने रासुका कंफर्म की है। नीरज उर्फ नीरू का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और उसके खिलाफ कई जिलों में मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed