{"_id":"5e58a6788ebc3ec5723dca9a","slug":"nritya-gopal-das-said-braj-stones-and-soil-will-be-use-ram-mandir-construction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम के मंदिर में लगेंगी ब्रज की शिलाएं और रज: महंत नृत्यगोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम के मंदिर में लगेंगी ब्रज की शिलाएं और रज: महंत नृत्यगोपाल दास
Fri, 28 Feb 2020 11:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
संतों ने किया महंत नृत्यगोपाल दास का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में ब्रज की शिलाएं और रज (मिट्टी) भी लगेगी। ब्रज के संत-महात्माओं के साथ ब्रजवासियों की आस्था श्रीराम मंदिर के साथ है।
वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित चैतन्य कुटी में बृहस्पतिवार को नवगठित श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
इस मौके पर जूनागढ़ अखाड़े से योगी नवलगिरि, निरंजन अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद, महामंडलेश्वर विद्यानंद, स्वामी सुरेशानंद, महामंडलेश्वर गोपीकृष्णदास, महंत फूलडोल बिहारी दास, ब्रजगोपाल दास आदि संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
नृत्यगोपाल दास वृंदावन प्रवास पर आए हुए हैं। उनका यहां केशवधाम के निकट नारायण आश्रम है। बुधवार को उन्होंने संतों से मुलाकात की। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब इंतजार खत्म हुआ। जल्द ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा।

राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी प्रमुख भूमिका
मथुरा से बाल्यकाल में रामनगरी आए नृत्यगोपाल दास कृष्ण व रामभक्ति के अनुपम उदाहरण हैं। वो अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि के साथ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।
राममंदिर आंदोलन में जिन प्रमुख संतों ने अयोध्या में कोर्ट से लेकर सड़क तक संघर्ष किया था, उनमें दिगंबर अखाड़ा के महंत परमहंस रामचंद्र दास के बाद मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास हैं।अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया है। इसका अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को बनाया गया है।