फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nritya Gopal Das said Braj stones and soil will be use Ram Mandir Construction

भगवान श्रीराम के मंदिर में लगेंगी ब्रज की शिलाएं और रज: महंत नृत्यगोपाल दास

Fri, 28 Feb 2020 11:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Nritya Gopal Das said Braj stones and soil will be use Ram Mandir Construction
संतों ने किया महंत नृत्यगोपाल दास का स्वागत - फोटो : Amar Ujala
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में ब्रज की शिलाएं और रज (मिट्टी) भी लगेगी। ब्रज के संत-महात्माओं के साथ ब्रजवासियों की आस्था श्रीराम मंदिर के साथ है।
विज्ञापन


वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित चैतन्य कुटी में बृहस्पतिवार को नवगठित श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन


इस मौके पर जूनागढ़ अखाड़े से योगी नवलगिरि, निरंजन अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद, महामंडलेश्वर विद्यानंद, स्वामी सुरेशानंद, महामंडलेश्वर गोपीकृष्णदास, महंत फूलडोल बिहारी दास, ब्रजगोपाल दास आदि संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्यगोपाल दास वृंदावन प्रवास पर आए हुए हैं। उनका यहां केशवधाम के निकट नारायण आश्रम है। बुधवार को उन्होंने संतों से मुलाकात की। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब इंतजार खत्म हुआ। जल्द ही प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा।

राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी प्रमुख भूमिका

मथुरा से बाल्यकाल में रामनगरी आए नृत्यगोपाल दास कृष्ण व रामभक्ति के अनुपम उदाहरण हैं। वो अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि के साथ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। 

राममंदिर आंदोलन में जिन प्रमुख संतों ने अयोध्या में कोर्ट से लेकर सड़क तक संघर्ष किया था, उनमें दिगंबर अखाड़ा के महंत परमहंस रामचंद्र दास के बाद मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास हैं। 

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया है। इसका अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को बनाया गया है।  
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed