फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nps

एनपीएस के खातों की हुई रीमैपिंग, एनएसडीएल करेगी सुधार

Tue, 14 Jul 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
nps
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के न्यू पेंशन खाताधारकों को अब राहत मिलती दिखाई दे रही है। शिक्षकों के खातों से हुई करोड़ों रुपये की अनियमितता में सुधार किया गया है। शिक्षा विभाग और कोषागार की संयुक्त पहल से एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) के खातों की रीमैपिंग हो गई है। अब रिपोर्ट मुंबई एनएसडीएल (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) को भेज दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में वर्ष 2004-05 से पेंशन स्कीम खत्म कर दी गई है। शिक्षकों ने इसके लिए संघर्ष किया। वर्ष 2017 में न्यू पेंशन स्कीम लागू कर शिक्षकों के खाते खुलवाए गए। इसके तहत शिक्षकों ने खाते खोलकर पत्रावली जमा की, लेकिन तत्कालीन लेखा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी मुसीबत बन गई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के लेखा विभाग की बजाय कोषागार की आईडी से एनपीएस खाते लिंक हो गए और शिक्षकों के खातों में धनराशि नहीं पहुुंची। पिछले दिनों ही बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई तो शिक्षा विभाग और कोषागार में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विभागों की संयुक्त पहल से स्थिति काफी हद तक सुधर गई है। एनपीएस के खातों की रीमैपिंग कर दी गई है। अब सभी खाते एनएसडीएल मुंबई की वेबसाइट पर भेजे गए हैं। क्योंकि दो विभागों की आईडी की गड़बड़ी का सुधार एनएसडीएल करेगी।
एक्टिव किए गए सभी खाते
एनपीएस के निष्क्रिय खाते सक्रिय कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा दी गई आईडी से खातों को लिंक करते हुए कोषागार ने खाते एक्टिव किए हैं। सभी खाते एक्टिव होने की सूचना भी वेबसाइट पर प्रदर्शित होने लगी है। हालांकि धनराशि अभी शून्य ही है।

- एनपीएस के सभी खातों में सुधार कराया गया है। खाते एक्टिवेट कर दिए गए हैं। जल्द ही शिक्षकों के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। - सुरेश कुमार, लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा।
- एनपीएस के खातों की रीमैपिंग कराई गई है। एनएसडीएल को अनुरोध भेज दिया गया है। संभावना है कि जल्द ही सुधार हो जाएगा। - संदीप कुमार, कोषाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed