फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now you studing in MBA tourism in university

अंबेडकर विश्वविद्यालय: अब टूरिज्म में भी करिए एमबीए

Wed, 11 May 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 11 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
now you studing in MBA tourism in university
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
आईटीएचएम में नए सत्र से दो कोर्स होंगे शामिल
विज्ञापन


बीबीए हास्पिटैलिटी मैनेजमेंट में भी प्रवेश ले सकेंगे छात्र 

पर्यटन और होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) में नए सत्र से एमबीए इन टूरिज्म और बीबीए इन हास्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोर्स शुरू होने जा रहा है। दोनों ही कोर्स में 40-40 सीटें होंगी। चार सेमेस्टर वाले एमबीए कोर्स की फीस प्रति सेमेस्टर 20 हजार और छह सेमेस्टर वाले बीबीए कोर्स की फीस 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। एमबीए टूूरिज्म के लिए ग्रेजुएशन और बीबीए कोर्स में इंटरमीडिएट करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। 20 मई के बाद संस्थान और विश्वविद्यालय दोनों की वेबसाइट पर प्रवेश फार्म अपलोड कर दिए जाएंगे। सीटों के मुकाबले तीन गुना फार्म आने पर प्रवेश परीक्षा, अन्यथा मेरिट के आधार पर एडमीशन लिया जाएगा। अभी तक संस्थान में बीए वॉकेशनल और पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट ही संचालित है। संस्थान निदेशक डा. लवकुश मिश्रा ने बताया कि नए सत्र से दोनों कोर्स शुरू हो रहे हैं। प्राइवेट संस्थानों के मुकाबले यहां बेहद कम फीस है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी पढ़ाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed