फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the city's tube wells will be operated through internet

Agra News: अब इंटरनेट से संचालित होंगे नगर के नलकूप

Tue, 26 Mar 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now the city's tube wells will be operated through internet
कासगंज। नगर क्षेत्र के नलकूप इंटरनेट से संचालित किए जाएंगे। पालिका ने इसके लिए तैयारी कर ली है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले 15 नलकूपों को चिन्हित कर संचालन किया जाएगा। प्रयोग सफल होने पर सभी नलकूप कंट्रोल रूम से संचालित होंगे। इससे में विद्युत ऊर्जा की बचत होगी और नलकूप की मोटर फुंकने का भी खतरा कम रहेगा। लोगों को पर्याप्त जलापूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


होली का त्योहार संपन्न होने के बाद गर्मी का मौसम शुरू हो गया। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल का आवश्यकता होगी। जलापूर्ति को लेकर कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी की है। नलकूपों को इंटरनेट से जोड़कर ऑटोमेशन के माध्यम से चलाया जाएगा। नगर क्षेत्र में कल 33 नलकूप हैं। इनमें 23 बड़े और 10 छोटे नलकूप है। फिलहाल इनमें से 15 नलकूप चिन्हित कर लिए गए हैं। इन पर टाइमर सेट होंगे और कंट्रोल रूम से इनका संचालन किया जाएगा। निर्धारित समय पर लोगों को जलापूर्ति प्राप्त होगी।
विज्ञापन

हाल में हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर भी लगी है। इस आधुनिक प्रक्रिया के लागू होने से ऊर्जा की बचत होगी।




15 नलकूपों का बनेगा कंट्रोल पैनल
इंटरनेट से नलकूपों का स्वचालन करने के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया जा रहा है। कंपनी 15 नलकूपों का कंट्रोल पैनल बनाएगी। सभी नलकूप में टाइमर सेट होगा। इसका संचालन कंप्यूटर के माध्यम से एक ही व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम से किया जाएगा। समय पर नलकूप चलेंगे और निर्धारित समय पर ही बंद होंगे। इससे मोटर फुंकने की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को पर्याप्त जल भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर के लोगों को समय-समय पर पर्याप्त जल मिलता रहे। गर्मी के दौरान व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है। 15 नलकूपों को स्वचालन किया जा रहा है। प्रयोग सफल होने पर सभी नलकूप इंटरनेट से ही संचालित किए जाएंगे। - मीना महेश्वरी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed