फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now rss will focus on problem of farmers in country

अब संघ सुनेगा किसानों के 'मन की बात', समन्वय बैठक में सहमति के बाद बना ये प्लान

Sat, 02 Sep 2017 04:34 PM IST
राजीव अग्रवाल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
राजीव अग्रवाल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 02 Sep 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
now rss will focus on problem of farmers in country
आरएसएस समन्वय बैठक
किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार घिर रही भाजपा सरकार से यह जिम्मेदारी संघ ने ले ली है। समन्वय बैठक में भाजपा अध्यक्ष और संघ के पदाधिकारियों के बीच चर्चा के बाद इस पर सहमति बनी। ऐसे में अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ किसानों के बीच जाएगा। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत स्तर पर शाखाएं शुरू करने की तैयारी हो रही है। बाकायदा चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इतना ही नहीं किसानों को उन्नत खेती से जोड़ने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों को गांवों में ले जाकर काश्तकारों को टिप्स दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को वृंदावन के केशवधाम में हुई संघ की समन्वय बैठक में संघ के संगठन किसान संघ को विस्तार की नई जिम्मेदारी दी गई। देश के सभी राज्यों से पहुंचे किसान संघ के पदाधिकारियों से कहा गया कि वह गांव स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाएं। यह तभी हो सकता है जब गांवों में जाकर किसानों की बात सुनी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त आय के साधनों पर विचार

now rss will focus on problem of farmers in country
संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
ग्राम स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करके किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया जाए। गो पालन को बढ़ावा देने की जरूरत है। यदि किसान गऊ पालन करते हैं तो गाय का गोबर और मूत्र दोनों खरीदे जा रहे हैं। गाय के गोबर से धूपबत्ती तैयार की जा रही है, हवन सामग्री बन रही है। 

10 गांवों को जोड़कर एक यूनिट बनाई जा सकती है। इस यूनिट के माध्यम से हम किसानों से गाय का गोबर और गोमूत्र खरीद सकते हैं। दूध की खरीद की जा सकती है। 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी गांव में रहती है। हमारा देश तभी खुशहाल हो सकता है जब गांव खुशहाल होगा। गांव की तरक्की के लिए छोटे-छोटे उद्योग सरकार को स्थापित करने होंगे। सभी प्रचारक गांवों में जाकर लोगों से संपर्क करके उन्हें संघ की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed