{"_id":"614a0bdf8ebc3e7fb70cd3ad","slug":"now-monitoring-the-air-of-honeymoon-will-be-done-at-six-places-agra-news-agr508473925","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छह जगहों पर होगी सुहागनगरी की हवा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छह जगहों पर होगी सुहागनगरी की हवा की निगरानी
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! चिमनियों से निकलता धुआं
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थानों से निकलने वाले प्रदूषणकारी तत्वों की जांच के लिए अब छह जगहों पर उच्च क्षमता वाली डिवाइस स्थापित की जाएंगी। इससे पहले चार स्थानों के लिए प्रस्ताव बनाया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ताज संरक्षित जोन में औद्योगिक आस्थानों के बाहर डिवाइस लगाने की मंजूरी दे दी है।
ताज संरक्षित जोन में शामिल फिरोजाबाद वायु प्रदूषण के लिहाज से संवेदनशील स्थानों में शामिल है। फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण के कारकों को नियंत्रित करने के लिए राज्य व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। वायु में घुलनशील हानिकारक तत्वों की पहचान व उन्हें चिन्हित करने के लिए छह जगहों पर उच्च क्षमता वाले मूविंग कैमरा एवं डिवाइस स्थापित की जाएंगी। इससे पहले चार स्थानों पर डिवाइस लगाने की योजना बनाई गई थी।
तैयारी में जुटा विभाग
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारी डिवाइस लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि भूमि के चिन्हीकरण एवं जरूरी धनराशि की मांग आदि तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में डिवाइस लगाने की योजना
औद्योगिक एरिया फिरोजाबाद, औद्योगिक आस्थान मक्खनपुर, नगला भाऊ, थाना रामगढ़, स्टेशन रोड और यूपीएसआईडी जलेसर रोड।