फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now metro will be able to run till ISBT from May, trial next month

Agra News: अब मई से चल पाएगी आईएसबीटी तक मेट्रो, अगले महीने ट्रायल

Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now metro will be able to run till ISBT from May, trial next month
आगरा में चलने के लिए आई मेट्रो। 
आगरा। आईएसबीटी तक मेट्रो अब मई के अंत तक चल पाएगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में हाईस्पीड ट्रायल शुरू होंगे। डाउनलेन का कार्य पूरा नहीं होने के कारण देरी हुई है। इसी सप्ताह डाउनलेन तैयार हो जाएगी। अभी तक अप्रैल से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपाेरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक अप्रैल से मेट्रो ट्रेन चलाना प्रस्तावित था। इन पांच स्टेशनों के बीच डाउनलेन का कार्य पिछड़ गया है। ऐसे में 31 मार्च तक ये कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में हाईस्पीड ट्रायल शुरू कर देंगे। इसके 40-50 दिन बाद मेट्रो का संचालन होने लगेगा। ऐसे में मई के अंत तक मेट्रो ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक चलने लगेगी।
विज्ञापन


23 ट्रेनें हुईं, पांच और आएंगी
- शहर में करीब 29 किमी. लंबे ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसके लिए 28 ट्रेनों की जरूरत है। सोमवार को 23 वीं ट्रेन आ गई हैं। इनको डिपो में रखा गया है। अभी पांच ट्रेनें और आना बाकी हैं। इनको भी माल रोड स्थित डिपो में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed