{"_id":"5989dcb84f1c1b9e1b8b467e","slug":"now-job-information-in-online-for-unemployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन कार्यालय अब घर बैठे देगा रोजगार मेले की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन कार्यालय अब घर बैठे देगा रोजगार मेले की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेला लगा है, कौन सी कंपनी, कितनी रिक्तियां हैं। इसकी जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं। ये सब जानकारी विभाग की आधिकारिक पोर्टल sewayojn.up.nic.in पर मिलेगी। ऐसा होने से अभ्यर्थी को किराए-भाड़े में खर्च होने वाली धनराशि बचेगी।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर रोजगार मेले, किस तिथि को मेला लगेगा, कौन सी कंपनी है, किस क्षेत्र में कार्य करती है, मुख्यालय समेत किन-किन शहरों में है। कंप्यूटर पर ये जानकारी पाने के बाद अभ्यर्थी को नौकरी पसंद आने पर ही कार्यालय आएगा।
इससे उसको कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे और आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। अपर सांख्यिकी अधिकारी रामखिलाड़ी ने बताया कि पोर्टल पर सभी जानकारी अपलोड की जाती हैं।

12 को लगेगा रोजगार मेला
jobs
सेवायोजन कार्यालय में 12 अगस्त को लगने वाले मेले में तीन कंपनियां आ रही हैं। विनूथना फर्टिलाइजर्स 60 सेल्समैन की भर्ती करेगी। 7600 वेतनमान, योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट है। आयु 18-35 साल के मध्य हो। जीफोरएस सिक्योर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड 400 पदों के लिए साक्षात्कार करेगी। वेतन 12,370 रुपये रहेगा। पीपीडीसी टीसी डिप्लोमा फायर सेफ्टी के लिए 50 और एक्स सर्विस मैन पदों पर भर्ती करेगी।