फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Civil Enclave: direct flights may start for these seven cities including Mumbai and Goa

आगरा सिविल एन्क्लेव: अक्तूबर तक का इंतजार, मुंबई और गोवा सहित...इन सात शहरों के लिए शुरू हो सकती है सीधी उड़ान

Tue, 28 Jan 2025 02:13 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Jan 2025 02:13 PM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने धनौली में बन रहे सिविल एन्क्लेव को अगले साल अक्तूबर में शुरू करने का भरोसा दिलाया। इसका निर्माण कार्य जून 2026 में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

आगरा से बंगलूरू के लिए फ्लाइट हर दिन शुरू होगी। अभी यह सप्ताह में चार दिन ही है। इसी तरह मुंबई-आगरा फ्लाइट भी नवी मुंबई में एयरपोर्ट बनने के बाद अप्रैल से नियमित हो सकती है। सोमवार को खेरिया एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने यह जानकारी साझा की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने धनौली में बन रहे सिविल एन्क्लेव को अगले साल अक्तूबर में शुरू करने का भरोसा दिलाया। इसका निर्माण कार्य जून 2026 में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन




 

सलाहकार समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आगरा से गुवाहाटी, कोलकाता, शिलांग के बीच, आगरा से सूरत-मुंबई-गोवा और आगरा से चेन्नई, आगरा से श्रीनगर के बीच फ्लाइट शुरू करने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने आगरा से अयोध्या और प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक उड़ान शुरू करने का सुझाव दिया। इंडिगो एयरलाइंस ने सुझावों को उच्च प्रबंधन तक भेजने का भरोसा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अर्जुन नगर गेट से खेरिया एयरपोर्ट तक लो-फ्लोर बसों के संचालन की मांग की गई। सदस्यों ने कहा कि इससे बुजुर्गों और महिलाओं के साथ बच्चों को परेशानी होती है। इंडिगो के पास बस है, लेकिन वह संचालन नहीं करते। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने लो-फ्लोर बसों को ही गेट से एयरपोर्ट के बीच चलाने के लिए कहा।
 
विज्ञापन

दिव्यांग यात्रियों को गेट पर उतारकर बस में बैठाने की मुश्किलों को सलाहकार समिति ने उठाया। इस पर एयरफोर्स के एओसी, एयर कमोडोर एसके गुप्ता ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी तीन-चार वाहनों को अनुबंधित कर ले, जिस पर स्थायी ड्राइवर हों। एयरफोर्स उन्हें अनुमति दे देगा। इससे दिव्यांगों को एयरपोर्ट तक सीधे ले जाया जा सकेगा।
 

हाईटेंशन लाइन हटी
एयरपोर्ट के महाप्रबंधक अनूप चंद्र श्रीवास्तव ने 570 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे सिविल एन्क्लेव के निर्माण की प्रगति का प्रजेंटेशन दिया। बताया कि मल्टीस्टोरी पार्किंग और बिल्डिंग की नींव का काम पूरा हो चुका है। सात मीटर गहरी खुदाई पार्किंग के लिए की गई है। बारिश से पहले नींव का काम पूरा हो जाएगा। धनौली में नए एन्क्लेव की जमीन से पेड़ों को हटाया जाना है, हाईटेंशन लाइन हटाई जा चुकी है। सदस्यों ने धनौली नाले और जगनेर रोड के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को रखा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार से इसे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed