Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now fill semester exam form of dr bhimrao ambedkar university till 30 March

Agra: 30 मार्च तक भर सकेंगे सेमेस्टर परीक्षा फाॅर्म...लेट फीस के साथ इस दिन तक कर सकेंगे जमा, ये है प्रक्रिया

Wed, 26 Mar 2025 01:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Mar 2025 01:17 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षा फाॅर्म भरवाने की प्रक्रिया जारी है। इसे पांच दिन और बढ़ा दिया गया है। अब 30 मार्च तक फाॅर्म भरे जा सकेंगे। इसके बाद लेट फीस देनी होगी।

विज्ञापन
Now fill semester exam form of dr bhimrao ambedkar university till 30 March
डाॅ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर के छात्र अब 30 मार्च तक परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख पांच दिन बढ़ा दी है। पहले 25 मार्च तक ही फॉर्म भर सकते थे। लेट फीस 500 रुपये के साथ दो अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम, द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक स्तर के एमए, एमकॉम, एमएससी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की अप्रैल-मई-2025 की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदनपत्र भरने की तारीख बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन


इसे 25 मार्च से बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया है। लेट फीस के साथ 2 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। 5 अप्रैल तक फॉर्म पूरे करने होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों से कहा है कि जो छात्र परीक्षा आवेदनपत्र भरना चाहते हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर संबंधित महाविद्यालय के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बैच बनाने के दो दिन के अंदर फीस जमा करनी होगी, अन्यथा पोर्टल बंद हो जाएगा। उसके बाद लेट फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed