फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now driving license will reach home in seven days

Agra News: अब सात दिन में घर पहुंचेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 02 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now driving license will reach home in seven days
आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन
आगरा। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए अब एक से तीन महीने तक चक्कर नहीं काटने होंगे। ड्राइविंग टेस्ट पास करने के 7 दिन बाद लाइसेंस घर पहुंच जाएगा। सोमवार से नई आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों की कतार लग गई।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में डीएल अनुभाग में कर्मचारियों की तैनाती का जिम्मा पूर्व में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के पास था। संबंधित जनपद में स्थायी डीएल से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बाद लखनऊ से डीएल जारी होता था।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि शासन ने डीएल का काम इस वर्ष तीन आउटसोर्सिंग कंपनी को दिया है। प्रत्येक को 25-25 जिलों का ठेका है। कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य शुरू कर दिया। आगरा में फो काम नेट प्राइवेट लिमिटेड के एक सुपरवाइजर और पांच कर्मचारी तैनात किए हैं। पहले दिन ही स्थायी और अस्थायी डीएल के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ सुबह 10 बजे से पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक काउंटरों पर डीएल बनवाने वालों की कतार लगी रही। आवेदकों के बायोमेट्रिक से लेकर दस्तावेज की जांच का कार्य कंपनी के कर्मचारी ही करेंगे। टेस्ट होने के बाद लाइसेंस बनाया जाएगा। यह सीधे लोगों के घर पहुंचेगा।


हर महीने तीन हजार से अधिक आवेदक
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि आगरा में हर महीने 1500 से अधिक लोग स्थायी डीएल के लिए आवेदन करते हैं। वहीं आगरा मंडल के मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी को शामिल करने से आंकड़ा तीन हजार से अधिक पहुंच जाता है। अस्थायी डीएल के लिए सारथी पोर्टल पर आवेदन किया जाता है। एक महीने बाद व छह महीने से पहले स्थायी के लिए आवेदन करके बायोमेट्रिक के बाद टेस्ट के लिए स्लाट आवंटित किए जाते हैं। आवेदन प्रक्रिया कंपनी के पास पहुंचने से कार्य आसान तरीके से होने लगा है।

आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन

आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed