फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 13 principals and teachers absent in the evaluation work of UP Board copies

आगरा: यूपी बोर्ड के कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित 13 प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस, दी गई कार्रवाई की चेतावनी   

Mon, 02 May 2022 09:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 09:14 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिसमें अनुपस्थित रहने वाले 13 प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। इनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Notice to 13 principals and teachers absent in the evaluation work of UP Board copies
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में शामिल न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने 13 प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। मूल्यांकन कार्य में हिस्सा न लेने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए तत्काल संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कॉपियों का मूल्यांकन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिन प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को नोटिस जारी किया है, उसमें 12 सहायता प्राप्त और एक राजकीय विद्यालय से हैं। बोर्ड स्तर से ही इनकी ड्यूटी मूल्यांकन कार्य में लगाई गई है। परीक्षकों की कमी होने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। बोर्ड की ओर से निर्धारित समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। नियमित रूप से कॉपियों के मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की जा रही है।  

विज्ञापन

इनको दिया गया नोटिस 

जनता इंटर कॉलेज के लोकेश कुमार, सेंट जोसफ कन्या इंटर कॉलेज की सिस्टर क्लाऊडीन, श्री रत्नमुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की पायल जैन, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज रीना रॉबर्ट्स, रफी अहमद स्मारक इंटर कॉलेज, कागारौल के अरुण कुमार सोलंकी, आरबीएस इंटर कॉलेज के विमल कुमार चौहान, महाकवि सूरस्मारक इंटर कॉलेज, रुनकता की शबाना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनाना जाट की शादाब तबस्सुम, इंद्रभान कन्या इंटर कॉलेज, पीपल मंडी की पदमा सिंह, श्री शिवप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, अछनेरा के सियाराम सोलंकी, अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज धीरज सिंह, एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के विमलेश भारतीय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनिल कुमार को नोटिस जारी किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed