{"_id":"5e61389b8ebc3eeb655e9547","slug":"notice-kasganj-news-agr432660895","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवष्टि, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रवष्टि, दो को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत एनओएलबी (नो लेफ्ट बिहाइंड) के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा ग्राम निधि-प्रथम से सामुदायिक शौचालय का निर्माण माह मार्च में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसको लेकर डीएम ने लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। शौचालयों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने विकास खंडवार एनओएलबी के लक्ष्य एवं उसके सापेक्ष शौचालयों की जियो टैगिंग की समीक्षा की गई। जिसमें शौचालयों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। सामुदायिक शौचालय निर्माण न कराए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत गंजडुंडवारा, सहावर, सोरों, अमांपुर, कासगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत पटियाली एवं सिढ़पुरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने एडीओ पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि अपने विकास खंड के समस्त सचिव एवं प्रधानों के साथ समीक्षा कर हर दिन पर्यवेक्षण करें। 15 मार्च तक एनएलओबी के लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत जियो टैगिंग एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराएं।