फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to two TA and eight employment servants on negligence

लापरवाही पर दो टीए और आठ रोजगार सेवकों को नोटिस जारी

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to two TA and eight employment servants on negligence
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल में तैनात दो तकनीकी सहायक (टीए) और आठ रोजगार सेवकों को मनरेगा कार्य में लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मंगलवार को आयोजित मनरेगा की समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर उनका मानदेय भी रोक दिया गया है। सभी से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में से बरनाहल की प्रगति सबसे खराब है। यहां अब तक लक्ष्य के सापेक्ष केवल दो प्रतिशत ही काम हुआ है। इसकी समीक्षा के लिए मंगलवार को सीडीओ ईशा प्रिया के आदेश पर अधिकारियों ने ब्लॉक कार्यालय में समीक्षा की थी। इसमें सभी पंचायत सचिव, टीए और रोजगार सेवकों को बुलाया गया था। लेकिन दो टीए और आठ रोजगार सेवक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनकी ग्राम पंचायतों में मनरेगा की प्रगति भी शून्य थी। इसे लापरवाही मानते हुए उपायुक्त मनरेगा पीसी राम ने सभी दस कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में जवाब देना होगा। मनरेगा की प्रगति में सुधार न होने तक उनके मानदेय पर भी रोक लगा दी गई है। बुधवार को उपायुक्त की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये कर्मचारी थे अनुपस्थित
- शिवराज सिंह, तकनीकी सहायक।
- रणवीर सिंह, तकनीकी सहायक।
- विजय पाल, रोजगार सेवक कुम्हेरी।
- सुरुचि, रोजगार सेवक मोहम्मदपुर लभउआ।
- परन वीर, रोजगार सेवक डालूपुर।
- शशी, रोजगार सेवक अड़ूपुर।
- पुष्पा, रोजगार सेवक सोथरा।
- प्रेमलता, रोजगार सेवक गढिय़ा जैनपुर।
- राजेश कुमार, रोजगार सेवक मीठेपुर।
- सुमित, रोजगार सेवक प्रहलादपुर।
मनरेगा की शून्य प्रगति और समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर दो टीए और आठ रोजगार सेवकों का मानदेय रोका है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब भी मांगा गया है।
पीसी राम, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed