फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued to Sadar SDM and Tehsildar Mainpuri News

Mainpuri: सदर एसडीएम और तहसीलदार को नोटिस जारी, जानें क्या है मामला 

Fri, 01 Jul 2022 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 05:35 PM IST
सार

दोनों अधिकारियों को आदेश का पालन नहीं करने के संबंध में एक सप्ताह में अधिकरण में उपस्थित होकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Notice issued to Sadar SDM and Tehsildar Mainpuri News
कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा जारी 14 लाख की आरसी की वसूली नहीं करने पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी पीएन राय जिला जज ने एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर को नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों को आदेश का पालन नहीं करने के संबंध में एक सप्ताह में अधिकरण में उपस्थित होकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


थाना बिछवां के अंजनी निवासी हरीओम की मार्ग दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद उनकी पत्नी नीरज देवी ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई करने के बाद मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी/ जिला जज पीएन राय ने 14 लाख रुपया मुआवजा का आदेश पारित किया। मुआवजा की धनराशि बीमा कंपनी द्वारा अदा नहीं किए जाने पर पीठासीन अधिकारी ने आरसी जारी करके वसूली के लिए तहसीलदार सदर के कार्यालय में भेजकर धनराशि की वसूली करके अधिकरण में जमा कराने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिये थे। मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय कर दी गई है। 

विज्ञापन

बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक को तलब किया

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी पीएन राय ने टक्कर मारने वाले वाहन का बीमा करने वाली नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक को तलब किया है। आदेश में कहा है कि शाखा प्रबंधक उस खाता संख्या की भी जानकारी दें,  जिस खाते को मुआवजा की धनराशि की वसूली करने के लिए कुर्क करके पीड़िता को मुआवजा दिलाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed