{"_id":"666889516019c74c4c00383f","slug":"notice-issued-for-not-getting-doctor-in-private-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-118870-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निजी अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निजी अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर जारी किया नोटिस
Tue, 11 Jun 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ के निर्देश पर जिले में निजी अस्पतालों के नवीनीकरण से पहले सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। मंगलवार को नोडल अधिकारी ने शहर के बाईपास रोड पर दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अस्पताल में सीजेरियन प्रसव के मरीज मिले लेकिन डॉक्टर नहीं मिला। संबंधित अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं दूसरे को व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी पंजीकरण डिप्टी सीएमओ डाॅ. सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को शहर के आगरा बाईपास रोड पर संचालित निजी अस्पतालों की जांच की। सूर्यांश हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान सीजेरियन प्रसव के मरीज भर्ती मिले। यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जब रजिस्टर की जांच की गई तो संचालक ये नहीं दिखा पाए कि आखिर ये प्रसव किस डॉक्टर ने किए हैं।
नोडल अधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में सीजेरियन प्रसव के संबंध में पूरी जानकारी अभिलेखों सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यहां से टीम बाईपास रोड स्थित पारुल हॉस्पिटल पहुंची। यहां डॉक्टर और स्टाफ मौजूद था लेकिन विवरण ऑनलाइन फीड़ नहीं था। इस पर निर्देश दिए कि ऑनलाइन सारी जानकारी अपडेट रखी जाए। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजविक्रम भी साथ रहे।