फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nota

पांच गांवों के वोटरों ने नहीं डाला एक भी वोट 

Sun, 12 Feb 2017 01:09 AM IST
पांच गांवों के वोटरों ने नहीं डाला एक भी वोट 
पांच गांवों के वोटरों ने नहीं डाला एक भी वोट  Updated Sun, 12 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
nota
पांच गांवों के वोटरों ने नहीं डाला एक भी वोट  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव देवरी, हरकना, गढ़ी देवरी और नगला देवरी के ग्रामीणों ने एक भी वोट नहीं डाला। इन लोगों ने पहले से मतदान बहिष्कार का एलान कर रखा था। इसकी दो वजह बताई गई। एक तो गांव में विकास कार्य नहीं हुए। दूसरा एनटीपीसी ने इनकी बिजली माफ नहीं की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के समय उनसे फ्री बिजली का वादा किया गया था। बता दें, गांव के लोग इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन भी हो चुका है। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस पर इन्होेंने मतदान बहिष्कार का एलान किया। मतदान के दिन सुबह से पांच गांवों में कोई वोट डालने नहीं निकला। सभी गांवों के बूथ देवरी गांव के विद्यालय में थे। दोपहर को प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उनसे वोट डालने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने। हालांकि इस्लामपुर के लोग दोपहर बाद वोट डालने पहुंचे। लेकिन अन्य गांवों के लोग बहिष्कार पर अड़े रहे। उन्होंने बताया कि गांव में सड़कें टूटी पड़ी हैं। इन पर पानी भरा है जो घरों में घुस रहा है। मंदिर के रास्ते पर भी पानी है। 
विज्ञापन


पूरे दिन सूना रहा 1200 वोटर वाला बूथ
कागारौल/खेरागढ़। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव चाड़ी में मतदान का बहिष्कार कर दिया गया। पूरे समय मतदान कर्मी हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। ग्राम चाड़ी निवासी नेपाल सिंह चौहान, देवेन्द्र सिकरवार, लाखन सिंह, बाबा धर्मवीर सिंह भीकम सिंह महावीर, रामनाथ आदि ने बताया कि गांव में लिंक मार्ग तक नहीं बना है। दस वर्षों में कोई विधायक, जनप्रतिनिधि ने यहां की खबर नहीं ली। यहां गांव में 1200 वोटर हैं। पीठासीन अधिकारी रामगोपाल गौतम ने बताया कि गांव की पोलिंग बूथ पर एक भी ग्रामीण वोट डालने नही आया है। वहीं, बूथ संख्या 114 पर मात्र 6 वोट पड़े। तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा व अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने लोगों को समझाया लेकिन कोई वोट डालने को तैयार नहीं हुआ। मतदान बूथ संख्या 114, 115 व 116 में गांव गढ़ीताल, नगला खंगाल, नगला भांजा, दूदाधारी, गढ़ी अवतल, नगला सहवाग आदि आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed