फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not only humans, animals and birds are also suffering from the heat.

Agra News: इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल

Thu, 18 Apr 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Not only humans, animals and birds are also suffering from the heat.
कासगंज। बृहस्पतिवार का दिन काफी गर्म रहा। दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। तेज धूप और गर्मी से लोग व्याकुल रहे। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल दिखे। तेज धूप और तपिश बचने के लोग छांव की तलाश करते नजर आए। आगामी दिनों में पारा और बढ़ने की आशंका है।होली के बाद से ही गर्मी बढ़ती जा रही है। पारा बढ़ता हुआ 39 से 40 डिग्री तक पहुंच गया। 22 अप्रैल तक पारा लगातार 39 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 23 अप्रैल से पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। ऐसी संभावित स्थिति के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हुआ है और हीट स्ट्रोक के शिकार होने वाले लोगों के उपचार की व्यवस्था करने में जुटा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में गेहूं की कटाई पड़ रही भारी : इन दिनों गेहूं की कटाई जारी है। किसान परिवार सहित फसल की कटाई में जुटे हैं। तेज गर्मी और लू लगने की आशंका उन्हें भी सता रही है। फिलहाल वे पूर्वान्ह 11 बजे तक और शाम चार बजे के बाद से ही फसल की कटाई करते हैं। गर्मी से बचने के लिए वे देर शाम व रात तक खेतों पर कटाई का काम करते हैं। गर्मी का पारे का असर बाजार में भी दिखाई देने लगा है। बाजार में या तो 12 बजे से पहले लोग सामान की खरीदार के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं या फिर सायं 4 बजे के बाद जब धूप हल्की होती है तो लोग बाजार में निकल रहे हैं। पिछले कई दिनों से बाजार में दोपहर के समय रौनक दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed