फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   northern bypass is almost complete vehicles will be able to move fast from 31st distances will be reduced

UP: उत्तरी बाईपास का काम लगभग पूरा, 31 से भर सकेंगे वाहनों से रफ्तार ...पलक झपकते मिटेंगी दूरियां

Mon, 28 Apr 2025 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

उत्तरी बाईपास का काम लगभग पूरा हो गया है।  31 मई से उत्तरी बाईपास पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। इसके शुरू होने से रैपुरा जाट से खंदौली के बीच की दूरी 45 से घटकर 30 किमी रह जाएगी।
 

विज्ञापन
northern bypass is almost complete vehicles will be able to move fast from 31st distances will be reduced
उत्तरी बाईपास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 गड्ढे न जाम और महज 20 मिनट में रैपुरा जाट से खंदौली तक का सफर। 31 मई से उत्तरी बाईपास पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। उत्तरी बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम ने सर्वे कर वाहनों के रफ्तार भरने के लिए ओके कर दिया है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने 2022 में नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए उत्तरी बाईपास का निर्माण 2022 में शुरू किया था। यह रैपुरा से सादाबाद तक 14 किमी का है। ये आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ा गया है। इसके बनने से रैपुरा जाट से खंदौली के बीच की दूरी 45 किमी से घटकर 30 किमी रह गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला...सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!
विज्ञापन
विज्ञापन



 

अब लोगों को आगरा का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें 4 अंडरपास भी बने हैं, जिनसे बलदेव के गांव कंजौली घाट, लाल गढ़ी, बलदेव-सिकंदराबाद रोड और फरह के भधाया गांव के लोगों के लिए सुविधा हो जाएगी। पोपा का बुर्ज गांव के लिए सर्विस रोड भी बनाई है। इससे आसपास के गांवों के लिए आवागमन की बड़ी सुविधा हो जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: सगाई से पहले मंगेतर ने रख दी ऐसी शर्त, उड़े घरवालों के होश; होटल में सज-धजकर इंतजार करती रही गई वो....


 

फिनिशिंग का चल रहा कार्य
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, जो अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। सर्वे कर लिया है। 31 मई से यह शुरू हो जाएगा। इसके बनने से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, सादाबाद समेत कई जिलों के लोगों को सुविधा मिलेगी। आगरा में वाहनों की संख्या कम होगी, जाम से बचाव होगा। ईधन की बचत होगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।

ये भी पढ़ें -  UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर


 

चार तहसीलों से होकर गुजरेगा बाईपास
उत्तरी बाईपास मथुरा, महावन, हाथरस और सादाबाद से होकर गुजरेगा। इसमें शहजादपुर पौरी, पौरी चुरमुरा, रैपुरा जाट, भधाया, कंजौली घाट, अकोस, कनोरा बांगर, मुर्शिदाबाद बांगर, सराय सलवाहन, नेरा, नगला गुखरौत, गुखरौली, मिढ़ावली से होकर गुजरेगा। इससे इन क्षेत्रों के लोगों के लिए भी सुविधा बढ़ जाएगी।
 

खास बातें
305: करोड़ रुपये की है लागत।
30: किमी दूरी रह जाएगी फरह से खंदौली तक।
14: किमी का है उत्तरी बाईपास।
04: अंडरपास भी बनाए गए।
14 किमी उत्तरी बाईपास की फिनिशिंग का चल रहा है कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed