{"_id":"680f05916006d9081e027a70","slug":"fianc-econdition-before-engagement-that-family-was-shocked-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सगाई से पहले मंगेतर ने रख दी ऐसी शर्त, उड़े घरवालों के होश; होटल में सज-धजकर इंतजार करती रही गई वो....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सगाई से पहले मंगेतर ने रख दी ऐसी शर्त, उड़े घरवालों के होश; होटल में सज-धजकर इंतजार करती रही गई वो....
Mon, 28 Apr 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:05 AM IST
सार
होटल में आयोजित सगाई समारोह के दौरान युवती सज-धजकर मंगेतर का इंतजार कर रही थी। उस समय फोन आया कि लड़के वाले नहीं आ रहे हैं। दहेज में पहले 20 लाख रुपये की शर्त रख दी। रकम ने देने पर लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नुनिहाई (एत्माद्दाैला) स्थित होटल में सगाई समारोह से पहले युवक पक्ष ने फोन कर युवती के पिता से 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी। रकम देने में असमर्थता जताई। इस पर शादी करने से इंकार कर दिया। युवक के परिजन सगाई करने नहीं आए। इस पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
शादी की वेबसाइट से हुई थी रिश्ते की बात
फतेहपुर सीकरी की रहने वाली युवती ने बताया कि उन्होंने शादी के रिश्ते के लिए एक वेबसाइट पर प्रोफाइल अपलोड की थी। इस पर टेढ़ी बगिया के राहुल सिंह से संपर्क हुआ। दोनों शादी के लिए राजी हो गए। राहुल मध्य प्रदेश की निजी बैंक में क्लर्क है। उन्होंने 12 लाख रुपये में शादी करना तय किया। रविवार को होटल में सगाई का कार्यक्रम था।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती

दहेज में 20 लाख रुपये की मांग
युवती ने बताया कि परिवार के लोग पहुंच गए। मगर, राहुल और उनके परिजन नहीं आए। जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने 20 लाख रुपये दहेज की मांग की। आरोप है कि रकम देने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।