{"_id":"680ee7c229be9d996a07aa8d","slug":"karni-sena-again-attacked-rajya-sabha-mp-ramjilal-suman-pelted-stones-at-vehicles-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर
Mon, 28 Apr 2025 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:25 AM IST
सार
आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ के पास हमला कर दिया। यहां पहले से मौजूद करणी सेना और दूसरे संगठनों के लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाड़ियों पर टायर फेंके। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घंटों अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
रामजी लाल सुमन और पुलिस के बीच नोक-झोंक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने गभाना टोल प्लाजा अलीगढ़ पर हमले के बाद सरकार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हमले के दौरान उनके वाहन के शीशे टूट गए। पुलिस सुरक्षा में आगरा वापस आए।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा सांसद ने लगाया ये आरोप
संजय प्लेस स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में रामजीलाल सुमन ने कहा जिस तरह से घात लगाकर हमला हुआ। उससे लगता है सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। मेरे ऊपर जानलेवा हमले की साजिश रची गई। इससे पहले भी करणी सेना ने 26 मार्च को मेरे आवास पर हमला किया था। हमलावरों को पुलिस और सरकार से संरक्षण प्राप्त है। आवास हमले मामले में दो केस दर्ज हुए थे लेकिन कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत...सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ जली दो लाशें; हर आंख हुई नम

तलवारें और बंदूकें लहराई गईं
इसके बाद 12 अप्रैल को गढ़ी रामी में करणी सेना ने प्रदर्शन किया। वहां भी तलवारें और बंदूकें लहराईं गईं। पुलिस और प्रशासन का रवैया लचर रहा। ये सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। एक वर्ग विशेष के हौसले बुलंद हैं। मुझे अगर कुछ होता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
ये भी पढ़ें - Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग

जेड श्रेणी सुरक्षा देने की मांग
जेड श्रेणी सुरक्षा की देने की मांग समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिस सरकार में सांसद सुरक्षित नहीं, वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी। सपा नेता शब्बीर अब्बास ने कहा सुमन के लिए जेड श्रेणी सुरक्षा प्रदान की जाए। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, मुईन बाबू, राजपाल यादव, ममता टपलू, राहुल भारती, संतोष जाटव, लक्ष्मी धनगर, दिवाकर गुर्जर आदि ने हमले की निंदा की।