{"_id":"6378a70685fe475f7d5cb2c4","slug":"north-bypass-will-connected-yamuna-expressway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा उत्तरी बाईपास, 872 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा उत्तरी बाईपास, 872 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जल्द शुरू होगा काम
Sat, 19 Nov 2022 03:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 03:21 PM IST
सार
एनएचएआई ने छह लेन के आगरा बाईपास को उत्तरी बाईपास रूप में यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की योजना को मंजूरी दी है। 12.67 किलोमीटर के मार्ग को यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से उत्तरी बाईपास के लिए 872 करोड़ रुपये की लागत से इसे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम अगले माह शुरू हो सकता है। विभाग ने परियोजना के लिए कॉन्ट्रैक्टर तय कर दिए गए हैं। इससे मथुरा की ओर से आने वाले वाहन सीधे यमुना एक्सप्रेसवे होकर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में उत्तरी बाईपास का प्रस्ताव आठ साल से लंबित है। एक बार डीपीआर भी बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन इसमें मथुरा के कई गांवों की भूमि अधिग्रहीत की जानी थी। इस डीपीआर को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, लेकिन इस बार एनएचएआई ने छह लेन के आगरा बाईपास को उत्तरी बाईपास रूप में यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की योजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इसमें 12.67 किलोमीटर के मार्ग को यमुना एक्सप्रेसवे पर कुबेरपुर से जोड़ा जाना है, ताकि मथुरा, दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे होकर निकल जाएंगे। एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह का कहना है कि उत्तरी बाईपास की यह योजना अधूरी है। उत्तरी बाईपास को फरह की ओर से एत्मादपुर तक जोड़ा जाना था, तभी बाईपास का मकसद पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन