फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nodal officer saw arrangements in cowsheds and shelters

नोडल अधिकारी ने गोशाला और आश्रय स्थलों में देखे इंतजाम

Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer saw arrangements in cowsheds and shelters
मैनपुरी। शासन द्वारा गोवंश को आश्रय देने के लिए गोशाला और गो-आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बेहतर व्यवस्थाओं की जांच के लिए शासन ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिले के नामित नोडल अधिकारी ने सोमवार को मैनपुरी पहुंचकर गोशाला और गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुधारू गायों की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मैनपुरी के लिए संयुक्त निदेशक (तरल नत्रजन) बदायू, डॉ. ओमेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सोमवार को उन्होंने गोशाल और गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। घिरोर स्थित गो आश्रय स्थल में गोवंश के लिए उपलब्ध भूसा और दाने के साथ हरे चारे की जानकारी की। इसके बाद वे गुराई गोशाला पहुंचे।
विज्ञापन

यहां बेहतर साफ-सफाई कराने और गोवंशों की समय-समय पर पशु चिकित्सक के माध्यम से जांच कराने के लिए कहा। नोडल अधिकारी ने ज्योंति खुड़िया, सोनई, कुरावल और अहिरवा में संचालित गोशालाएं भी देखीं। वे मंगलवार को भी जिले में रहकर गोशाला और गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ. पीके शर्मा, डिप्टी सीवीओ डॉ. विपिन कुमार गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed