फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Confirmed Ticket In Trains For New Year Holidays

रेलयात्रियों के लिए परेशानी: नए साल की छुट्टियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम, नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट

Thu, 30 Dec 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Dec 2021 12:02 AM IST
सार

आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 25 दिसंबर की छुट्टियों से ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति चल रही है। 

विज्ञापन
No Confirmed Ticket In Trains For New Year Holidays
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां में ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में पांच जनवरी तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला गया है तो कई निरस्त हैं। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन

निजामुद्दीन से चेन्नई तक जाने वाली जीटी एक्सप्रेस में 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक स्लीपर और एसी क्लासेज में कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है। चार और पांच को इक्का दुक्का सीटें हैं। तेलंगाना में 28 दिसंबर से सात जनवरी तक किसी श्रेणी में टिकट उपलब्ध नहीं है। मुंबई राजधानी में भी चार जनवरी तक सीट उपलब्ध नहीं है। बेंगलुरु राजधानी में पांच जनवरी तक वेटिंग है। हावड़ा से ग्वालियर तक चलने वाली चंबल एक्सप्रेस में पांच जनवरी तक कोई कन्फर्म सीट नहीं है। केरला, तमिलनाडु एक्सप्रेस, मंगला-लक्षद्वीप एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल और भोपाल एक्सप्रेस में भी पांच जनवरी तक सीट मिलना मुश्किल है। तत्काल कोटे में भी इक्का दुक्का सीट ही कन्फर्म हो पा रही है। ऐसे में यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई। कोहरे के कारण पटना कोटा एक्सप्रेस आगरा की जगह मथुरा होकर गुजर रही है। इसी तरह लखनऊ इंटरसिटी, नई दिल्ली दिल्ली इंटरसिटी जैसी ट्रेनें समेत कई नियमित ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। कई रूटों पर कार्य के चलते पंजाब की ट्रेनों का रूट भी बदला हुआ है। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कमला नगर के रोहित जैन ने बताया कि उन्हें चेन्नई जाना था, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। फ्लाइट भी नहीं है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 25 दिसंबर की छुट्टियों से ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति चल रही है। 

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन पांच को
गाड़ी संख्या 05350 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस (एकतरफा स्पेशल एक्सप्रेस) गोरखपुर से पांच जनवरी को मुंबई के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन कासगंज, मथुरा, आगरा के अछनेरा जंक्शन, भरतपुर होकर बांद्रा तक जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed