{"_id":"5e214bc58ebc3e7d67113fc2","slug":"no-clue-found-the-missing-bank-employee-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मी के बेटे ने एसएसपी दफ्तर में लगाई गुहार, मेरा जन्मदिन है, पिता को ढूंढकर ला दो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कर्मी के बेटे ने एसएसपी दफ्तर में लगाई गुहार, मेरा जन्मदिन है, पिता को ढूंढकर ला दो...
Fri, 17 Jan 2020 11:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना न्यू आगरा क्षेत्र से लापता एक फाइनेंस कर्मी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिजनों ने फाइनेंस कर्मी को तलाशने की गुहार लगाई। इस दौरान फाइनेंस कर्मी का बेटा भी आया। उसने पुलिस से कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, एक बार पिता को ढूंढकर ला दो। उन्हें फिर नहीं जाने देंगे।
विद्या नगर, नगला पदी निवासी सतीश कुशवाहा (37) पुत्र बाबूलाल संजय प्लेस स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वो 13 जनवरी को बैंक का काम होने की कहकर घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं आए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।
पति की गुमशुदगी पत्नी ज्योति ने थाना न्यू आगरा में दर्ज कराई। अनहोनी की आशंका जाहिर की। सतीश के तीन बच्चे हैं, इनमें 13 साल का बेटा तुषार है, जबकि दो बेटियां दिव्या और शालू हैं। ज्योति का कहना है कि तीन दिन बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। कॉल डिटेल तक नहीं निकलवाई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सतीश के बेटे तुषार का जन्मदिन था। वो एसएसपी ऑफिस आया। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके पिता को ढूंढ दो। एसपी प्रोटोकॉल डॉ. एमपी सिंह ने थाना न्यू आगरा पुलिस को कार्रवाई के आदेश किए हैं।