फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Cash In Agra Atm During Diwali Festival

आगरा: दिवाली के त्योहार पर शहर के एटीएम हुए खाली, नकदी के लिए भटके लोग

Sun, 07 Nov 2021 11:42 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Nov 2021 11:42 AM IST
सार

बैंक की छुट्टी के कारण लोग एटीएम पर निर्भर रहे। मशीनों में नगदी खत्म ज्यादा दिन नहीं चल सकी और व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं।

विज्ञापन
No Cash In Agra Atm During Diwali Festival
आगरा: खाली एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और गोवर्धन पूजा की छुट्टी के बाद शनिवार को लोग नकदी के लिए परेशान रहे। शहर के एटीएम में नकदी न होने से ग्राहकों को दो से पांच किमी तक के एटीएम के चक्कर काटने पड़े। बोदला-सिकंदरा रोड, सदर बाजार, कमला नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी समेत शहर में सार्वजनिक क्षेत्र और निजी बैंकों के एटीएम पर नकदी नहीं मिली। 

विज्ञापन

बोदला-सिकंदरा रोड पर कारगिल पेट्रोल पंप के पास मौजूद 8 बैंकों के एटीएम खाली मिले। स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, केनरा बैंक समेत बैंकों के एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लगा था या एटीएम खराब मिला। ऐसे में दिवाली और भाई दूज पर ग्राहकों ने कार्ड स्वैपिंग और यूपीआई के जरिए भुगतान किया। कई दुकानदारों के यूपीआई इस्तेमाल न करने के कारण नकदी के लिए लोगों को दूरदराज के एटीएम तक भटकना पड़ा।
विज्ञापन


5 एटीएम में कैश नहीं मिला
पांच एटीएम पर गया, लेकिन सभी में कैश नहीं मिल पाया। त्योहार पर सभी एटीएम खाली पड़े हैं। दिवाली के दिन भी कैश के लिए भटकता रहा। हर कोई कार्ड या यूपीआई से भुगतान नहीं लेता। - अशोक अग्निहोत्री, बोदला
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे में मिल पाई नकदी
कारगिल पेट्रोल पंप के पास के सभी एटीएम में नकदी नहीं थी। संजय प्लेस से नकदी निकालनी पड़ी। जरूरत से आधे ही निकल पाए। दो घंटे का समय लग गया, कतार में और लगना पड़ा। -नितिन कुमार, पश्चिमपुरी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कासगंज-मथुरा-बरेली रेलमार्ग पर निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, बदलेंगे कई के ठहराव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed