फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many trains will be canceled on Kasganj-Mathura-Bareilly rail route due to maintenance work

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कासगंज-मथुरा-बरेली रेलमार्ग पर निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, बदलेंगे कई के ठहराव

Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
सार

कासगंज-मथुरा और बरेली रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्री इस माह यात्रा से पहले ट्रेनों की समय सारिणी जरूर जान लें। अन्यथा यात्रा के समय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Many trains will be canceled on Kasganj-Mathura-Bareilly rail route due to maintenance work
कासगंज जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज-मथुरा और बरेली रेलमार्ग पर मरम्मत कार्य के कारण अलग-अलग तारीखों पर कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। कुछ के ठहराव स्टेशन बदले हैं तो कुछ देरी से चलाई जाएंगी। रेलवे ने इस संबंध में तारीखें और समय सारिणी निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कासगंज-मथुरा एवं लालकुंआ-बरेली सिटी रेल खण्डों पर लेबल क्रासिंग संख्या 257, 275, 233 एवं 293 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के लिए ब्लॉक लेने के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण, रिशिड्यूलिंग, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन एवं ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन संख्या 05347/05348 अप डाउन कासगंज-अछनेरा-कासगंज अनारक्षित विशेष सवारी ट्रेन 10, 18 एवं 28 नवंबर को निरस्त रहेगी। 21 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 05381 कासगंज-लालकुंआ अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रहेगा ये शिड्यूल
कासगंज से 21 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 05369 कासगंज-लालकुंआ अनारक्षित सवारी विशेष गाड़ी 140 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे कासगंज से चलती है जो 7:50 बजे कासगंज से रवाना होगी।

यहां रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन
पीलीभीत से चलने वाली ट्रेन संख्या 05386 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी । काशीपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 05335 काशीपुर-कासगंज अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को लालकुंआ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 

यह भी रहेगा बदलाव
बरेली सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 05321 बरेली-टनकपुर अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05329 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05327 बरेली सिटी-लालकुंआ अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा से चलाई जाएगी ।

यह ट्रेनें की जाएंगी नियंत्रित
कासगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर सवारी विशेष ट्रेन नियंत्रित कर 10 नवंबर को कासगंज से 10 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। ट्रेन  संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर सवारी विशेष ट्रेन 18 नवंबर को अगसौली से 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर सवारी विशेष ट्रेन 28 नवंबर को सिकंदरा राव से 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 

इज्जतनगर रेलमंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन, और नियंत्रण का निर्णय लिया गया है। अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग ट्रेनों में यह बदलाव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed