Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Air Force restrictions, passengers will be able to go to the airport without any restrictions

Agra Airport: एयरफोर्स की बंदिशें नहीं, बेरोकटोक एयरपोर्ट जा सकेंगे यात्री...जानें क्या होगी विशेषताएं

Sun, 20 Oct 2024 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 02:41 PM IST
सार

आगरा के धनौली में सिविल एंक्लेव बनने से यात्री सीधे एयरपोर्ट तक टैक्सी से जा सकेंगे। अर्जुन नगर गेट पर ही एयरफोर्स के जवान सुरक्षा कारणों से यात्रियों को रोक देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 
 

विज्ञापन
No Air Force restrictions, passengers will be able to go to the airport without any restrictions
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में बनाए गए खेरिया एयरपोर्ट तक यात्रियों को जाने में मुश्किलें आ रही थीं। अब धनौली में प्रस्तावित सिविल एंक्लेव बनने पर यात्री सीधे एयरपोर्ट तक जा सकेंगे। टैक्सी और अपनी कार से वह एयरपोर्ट के गेट तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


अर्जुन नगर से आगे धनौली में एंक्लेव बन जाने पर यात्रियों की बड़ी मुश्किल दूर होने वाली है। सिविल सोसाइटी के राजीव सक्सेना ने बताया कि खेरिया एयरपोर्ट का सिविल एंक्लेव अभी एयरफोर्स परिसर में है। एयरफोर्स परिसर की वजह से सिविल एंक्लेव से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को अर्जुन नगर गेट पर ही रोक दिया जाता है।
विज्ञापन


अर्जुन नगर गेट से एक किमी दूर सिविल एंक्लेव तक यात्रियों को बस से आना-जाना पड़ता है। बसों की संख्या कम होने के कारण फ्लाइट से मुंबई और बंगलूरू से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से अर्जुन नगर गेट तक 1 से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। जिस जगह धनौली में नया सिविल एंक्लेव बनेगा, वह जगह एयरफोर्स के नियंत्रण से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल देरी के बाद बनेगा
- वर्ष 2012 में मायावती सरकार ने सिविल एंक्लेव का प्रस्ताव तैयार किया
- वर्ष 2013 में सपा सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव बनाया
- 2014 में फिरोजाबाद में एयरपोर्ट ले जाने के प्रस्ताव के कारण अटका
- वर्ष 2015 सैफई में एयरपोर्ट ले जाने की कवायद पर्यावरण आपत्ति के कारण रुकी
- वर्ष 2016 में सिविल एंक्लेव के प्रस्ताव पर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की गई
- वर्ष 2018 में धनौली में जमीन अधिग्रहण के बाद बाउंड्री का निर्माण शुरू हुआ
- 2019 में हवाई यातायात बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी
- वर्ष 2022 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सिविल एंक्लेव की योजना ड्रॉप कर दी
- जनवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने आगरा में फ्लाइट बढ़ाने की मंजूरी दी
- जुलाई 2024 में धनौली में सिविल एंक्लेव के निर्माण के लिए संयुक्त निदेशक को तैनात किया गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed