फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikay Chunav 9.05 lakh voters did not cast their votes in Agra

Nikay Chunav: आगरा में 9.05 लाख मतदाताओं ने नहीं डाले वोट, इस वजह से गिरा मतदान प्रतिशत

Fri, 05 May 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा
देश दीपक तिवारी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 10:18 AM IST
सार

नए परिसीमन और मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों ने मतदान प्रतिशत का गणित बिगाड़ दिया। जिले में कुल 16,49310 मतदाता थे। जिनमें 672913 ने मतदान किया है। यानी 40.38 फीसदी।
 

विज्ञापन
Nikay Chunav 9.05 lakh voters did not cast their votes in Agra
निकाय चुनाव आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक-एक वोट कीमती होता है। लोकतंत्र को मजबूत करता है। लेकिन नगर निगम के 100 वार्डों में बृहस्पतिवार को 9.05 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। मतदाता सूचियों की गड़बड़ियां और नए परिसीमन से मतदान प्रतिशत का गणित बिगड़ गया। शहर में करीब 67 फीसदी मतदाताओं ने वोट नहीं डाला।

विज्ञापन


जिले में कुल 16,49310 मतदाता थे। जिनमें 672913 ने मतदान किया है। यानी 40.38 फीसदी। नगर निगम में 14,49210 मतदाता थे। जिनमें 544111 ने वोट डाला। 905099 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। वहीं, पांच नगर पालिका में कुल 109894 मतदाता थे। जिनके सापेक्ष 71342 ने मतदान किया। छह नगर पालिका में 90206 मतदाता थे। दयालबाग नगर पालिका में 2607 मतदाता थे। दयालबाग नगर पालिका अध्यक्ष और 10 सभासद निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नगर पालिकाओं के 87599 मतदाताओं में 57459 ने मतदान किया है। निगम निगम क्षेत्र में जहां 905099 मतदाताओं ने वोट नहीं डाला। वहीं, नगर पालिका में 38552 और नगर पंचायत में 30140 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Nikay Chunav: पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, आगरा के 40 वार्डों में बागियों ने बिगाड़े दिग्गजों के समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण में बरती लापरवाही

मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों का ठीकरा प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन और बीएलओ पर फोड़ा। प्रत्याशियों का कहना था कि तीन महीने पहले परिसीमन हुआ था। वार्ड नंबर, मुहल्ले और बूथ बदलने पर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। जिनका निस्तारण में प्रशासन ने लापरवाही बरती। नतीजा, मतदान प्रतिशत गिरा। उन्होंने बताया कि बीएलओ ने मतदाता सूचियों का घर-घर जाकर सत्यापन नहीं किया। प्रशासन की निगरानी लचर रही। जिसका परिणाम यह रहा कि लाखों मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह गए।

ये भी पढ़ें - Nikay Chunav: आगरा में मतदान के बाद पुलिस की पिटाई और पथराव, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed