फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Night shelter: The lock does not open for the needy

रैन बसेरा: कर्मचारियों के रह रहे परिवार, जरूरतमंदों के लिए नहीं खुलता है ताला

Tue, 23 Nov 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Night shelter: The lock does not open for the needy
मैनपुरी। जरूरतमंद लोगों के लिए शहर में सौ बिस्तर का स्थाई रैन बसेरा श्रृंगार नगर में बनाया गया है। मौसम में बदलाव के साथ ही रातें सर्द होने लगी हैं, लेकिन स्थाई रैन बसेरा का जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल रहा है। कुछ कर्मचारी यहां परिवार सहित निवास कर रहे हैं जो रात के समय यहां ताला लगा लेते हैं।
विज्ञापन

इटावा रोड स्थित रैन बसेरा में जरूरतमंदों को आश्रय मिलता था। सर्दी के मौसम में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। सड़क के किनारे रात काटने वालों को यहां आश्रय मिल जाता था। इस वर्ष यहां अभी तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है। इससे जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, बावजूद किसी भी अधिकारी ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण तक नहीं किया है। यहां चार कर्मचारियों के परिवार रह रहे हैं।
विज्ञापन

----
रात में नहीं खुला गेट
शाम होते ही यहां रह रहे कर्मचारी रैन बसेरा का गेट अंदर से बंद कर लेते हैं। इसके बाद कोई भी यहां पहुंचे गेट नहीं खुलता है। रात काटने के लिए पहुंचने वालों को वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अव्यवस्थाएं हैं हावी
रैन बसेरा की देखरेख की जिम्मेदारी निजी संस्था पर है। संस्था का कोई भी प्रतिनिधि यहां नहीं मिलता है। छत पर लगी टंकियों के ढक्कन टूटे हुए हैं। इससे छत पर जलभराव रहता है। परिसर में गंदगी के साथ ही झाड़ियां खड़ी हुई हैं।

----
स्थाई रैन बसेरा में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध रूप से रहने वालों को यहां से हटाया जाएगा। जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
-रामजी मिश्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed