फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NHM Contract Workers Begin Work Boycott in Agra Over Salary and Regularisation Demands

आगरा न्यूज: एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, तीन दिन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

Thu, 08 Oct 2026 11:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 11:56 AM IST
सार

समान वेतन और नियमितीकरण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारी 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों के आंदोलन से स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था का दावा किया है।
 

विज्ञापन
NHM Contract Workers Begin Work Boycott in Agra Over Salary and Regularisation Demands
सीएमओ, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने समान वेतन और नियमित करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि कई वर्षों से एनएचएम के संविदाकर्मियों को स्थायी करने की मांग की जा रही है।मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को ज्ञापन भी दे चुके हैं। ऐसे में 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इनकी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया है। कार्य बहिष्कार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इससे पहले लेडी लॉयल अस्पताल में बुधवार को संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed