फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly married woman had to spend 10 nights in animal enclosure know reason

यूपी: नवविवाहिता को जानवरों के तबेले में गुजारनी पड़ीं 10 रातें, ससुराल वालों ने ऐसा क्यों किया? सामने आया सच

Tue, 31 Oct 2023 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 05:28 PM IST
सार

शादी के 10 महीने बाद नवविवाहिता के साथ ससुराल में ऐसा सुलूक हुआ कि उसके होश उड़ गए। घर तो छोड़िए उसे जानवरों के बाड़े में रखा गया। 10 रातें उसने वहां गुजारीं। इसके बाद भी ससुराल वालों का मन नहीं भरा तो उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Newly married woman had to spend 10 nights in animal enclosure know reason
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गर्भवती न होने पर एक विवाहिता को बाड़े में रखा गया। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। विवाहिता ने शाहगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ये है मामला
मामला शाहगंज क्षेत्र का है। युवती का निकाह नवंबर 2022 में अकोला में हुआ था। पति जूता फैक्टरी में काम करता है। युवती का आरोप है कि वह बीएड पास है। निकाह से पहले पति को शू डिजाइनर बताया गया था। मगर, वह एक फैक्टरी में मजदूर निकला। इस पर एतराज करने पर ससुराली उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, डॉक्टर पति की उड़ गई नींद; थाने पहुंचकर सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति दे रहा था धमकी
दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। विरोध पर पति आए दिन मारपीट करता। सास बच्चे का दबाव बनाने लगी। गर्भवती नहीं होने पर ताने देने लगी। बाद में पति की दूसरी शादी की धमकी देकर घर के पिछले हिस्से में उसे (शिकायतकर्ता को) एक कमरा दे दिया, जिसमें बाड़ा बना था। उसे 10 दिन तक वहीं पर रहना पड़ा। विरोध पर 21 जुलाई को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तीन तलाक भी बोल दिया।

ये भी पढ़ें -  आगरा: स्कूली बच्चों की रैली में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, देवदूत बना स्कूल कर्मचारी; ऐसे बचाई बच्चों की जान

मुकदमा हुआ दर्ज
परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। सितंबर में पति घर ले गया। मगर, उत्पीड़न बंद नहीं किया। 15 अक्तूबर को मायके छोड़कर चला गया। अब साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। थाना शाहगंज में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज, मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -  अपहरण नहीं प्यार का मामला: सिपाही के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, युवती बोली- परिवार से जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed