फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled tractor rams into school children's rally school employee turns into angel

आगरा: स्कूली बच्चों की रैली में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, देवदूत बना स्कूल कर्मचारी; ऐसे बचाई बच्चों की जान

Tue, 31 Oct 2023 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 12:36 PM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही स्कूली बच्चों की रैली में उस समय भगदड़ मच गई, जब ट्रैक्टर बच्चों की भीड़ में घुस गया। इस दौरान  स्कूल के एक कर्मचारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को बचाने का प्रयत्न शुरू कर दिया। ट्रैक्टर एक बच्चे और स्कूल कर्मचारी को रौंदता हुआ स्कूल की दीवार से टकरा कर रुक  गया। 
 

विज्ञापन
Uncontrolled tractor rams into school children's rally school employee turns into angel
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाह क्षेत्र के अभिनव विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर रैली में शामिल होने के लिए बच्चे जुटे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रैक्टर एक छात्रा को चपेट में लेते हुए दीवार से टकरा गया, ट्रॉली पलट गई। चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए एसएन में लाया गया है।
विज्ञापन


बाजरे की करब से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे बबूल के पेड़ की डाली में उलझ गई। जिससे अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर विद्यालय के गेट से टकराया और ट्रॉली पलट गई। दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठवीं की छात्रा समोखीपुरा गांव की खुशी और चतुर्थश्रेणी कर्मी धोबई गांव के अशोक कुमार घायल हो गए। रैली में शामिल होने आए 80 बच्चों और शिक्षकों के बीच भगदड़ मच गई। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ और बच्चों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पहुंचाया। दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप, ककुआ-भांडई के बीच मिलेगा सपनों का घर; 150 करोड़ की मिलेगी पहली किस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


देवदूत बना चतुर्थश्रेणी कर्मी
अभिनव विद्यालय के गेट की ओर बेकाबू ट्रैक्टर को देख चतुर्थश्रेणी कर्मी अशोक कुमार बच्चों को हटाने में जुट गए। बच्चों को धकेलकर हटाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए। एक बच्ची खुशी भी घायल हो गई। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि अशोक कुमार की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन विद्यालय की ओर दौड़ पड़े। अशोक कुमार की बेटी शिल्पी, पत्नी छोटी देवी, दादी रीना, ताई ममता की आंखों में आंसू नहीं रुक रहे थे। जबकि खुशी के परिजन भी बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed