फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride demand on wedding night doctor husband Astonished reaching police station

यूपी: सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, डॉक्टर पति की उड़ गई नींद; थाने पहुंचकर सुनाया दुखड़ा

Tue, 31 Oct 2023 05:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

सुहागरात पर दुल्हन की डिमांड सुनकर डॉक्टर पति के होश उड़ गए। उसने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
bride demand on wedding night doctor husband Astonished reaching police station
सुहागरात

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक डॉक्टर ने अपनी नई नवेली दुल्हन के बारे में ऐसा खुलासा किया कि पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सुहागरात पर दुल्हन ने उससे 50 लाख रुपये की डिमांड की। इसके बाद वो डॉक्टर को धमकाने लगी। इससे डॉक्टर दहशत में आ गए। उन्होंने थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले एक डॉक्टर के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हुआ। वैवाहिक वेबसाइट पर मिली जीवन साथी से डॉक्टर ने शादी तो कर ली, लेकिन सुहागरात पर ही उसकी हकीकत सामने आ गई। पीड़ित ने पुलिस के बताया कि पत्नी उससे 50 लाख रुपये की डिमांड की। रकम न देने पर वो उसे धमकी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि पहली पत्नी से मिले धोखे के बाद वेबसाइट पर उसने रिश्ता देखा था, जिसके बाद नई युवती से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को शिक्षिका और अधिवक्ता बताया था। इस वजह से वो शादी करने के लिए राजी हो गया। शादी के बाद पत्नी ने जब उससे 50 लाख रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इस पर पत्नी ने बताया कि उसका एक भाई पुलिस विभाग में दरोगा है। वो उसे नहीं छोड़ेगी। इससे डॉक्टर दहशत में आ गए। 
विज्ञापन

पीड़ित डॉक्टर ने मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed