फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newborn was left in the field his life was saved after hearing his crying voice

UP: गोद की जगह, मिली मिट्टी...एक ऐसी मां, जो नवजात को खेत में छोड़ गई, रोने की आवाज सुनकर बची जान

Wed, 27 Aug 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 09:08 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर के खेत में युवक और युवती नवजात को छोड़कर चले गए। मासूम की रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मदद से बच्ची को आश्रय गृह पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
newborn was left in the field his life was saved after hearing his crying voice
नवजात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक और मासूम अपनों की बेरुखी का शिकार हो गई। एत्मादपुर में जन्म लेने के चंद घंटे बाद ही उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया। वह जानवरों का शिकार हो जाती, उससे पहले लोग पहुंच गए। कपड़ों में लिपटी मासूम का चेहरा देखकर हर कोई सन्न रह गया। सभी के मुंह से एक ही बात निकली एक मां की ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो बेटी को गोद नसीब नहीं हो सकी। दुलार की जगह उसे दुत्कार क्यों मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को आश्रय गृह पहुंचाया।
विज्ञापन

 

हाईवे पर कुबेरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग के सामने श्याम जी ढाबा है। इसके पीछे खेत हैं। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे खेत में ढाबा संचालक गए थे। तभी उन्होंने नवजात के रोने की आवाज सुनी। वह पास पहुंचे तो एक कपड़े में लिपटी बच्ची मिल गई। उन्होंने उसे गोद में उठा लिया। बच्ची को देखकर ढाबा कर्मचारी सहित अन्य लोग आ गए। किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चाइल्ड लाइन को अवगत कराया। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष ले गए। जहां से उसे बाल गृह भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखे युवक-युवती
पुलिस ने ढाबे के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि झरना नाला की तरफ से एक बाइक आती है। इस पर एक युवक और युवती सवार थे। युवती सलवार सूट पहने हुए और अपने हाथ में बच्ची को लिए हुए दिख रही है। वह बच्ची के साथ बाइक से उतरकर ढाबे के पीछे खेत की तरफ जाती है। उसके बाद वापस आने पर बच्ची हाथ में नहीं दिख रही। इसके बाद दोनों बाइक से चले जाते हैं।
 
विज्ञापन

पहले भी मिली थी बच्ची
एत्मादपुर से पहले खंदाैली क्षेत्र में नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली थी। तब राहगीर ने आवाज सुनी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। बच्ची को आश्रय गृह में रखा गया था। आज तक यह नहीं पता चला कि उसे काैन और क्यों छोड़कर गया। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों बच्ची के परिजन के बारे में पता किया जा रहा है। इसके लिए टीम को लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed