फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newborn baby found in bushes near canal in mathura

मथुरा: नहर किनारे झाड़ियों में मिला लावारिस नवजात, चीखों ने झकझोरा ग्रामीणों का दिल

Sat, 19 Oct 2019 01:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby found in bushes near canal in mathura
नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोगों का कलेजा कांप गया। अडींग नहर के समीप झाड़ियों में लावारिस नवजात शिशु मिला है। पुलिस ने उसे सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग के कुछ लोग शनिवार तड़के खेतों की ओर जा रहे थे, तभी नवजात शिशु के चीखने की आवाज सुनकर उनके कदम रुक गए। आवाज नहर किनारे झाड़ियों से आ रही थी, जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।    
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहादत देकर विजयभान ने बचाई साथियों की जान, बांग्लादेश के 'कायरों' ने किया था पीठ पर वार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एक कपड़े में लिपटा नवजात शिशु रो रहा था। स्थानीय निवासी रवि चौधरी ने बताया कि रात के समय किसी ने नवजात को यहां फेंका है। सुबह जब उसकी चीखें सुनी तो ग्रामीणों को इस बात की खबर हुई। उन्होंने इलाका पुलिस को सूचना दी। 

जिला अस्पताल रेफर किया

मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को गोवर्धन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। चिकित्सक सचिन कुमार ने बताया कि नवजात ने कुछ घंटे पहले ही जन्म लिया है। फिलहाल वो स्वस्थ है। फिर भी उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।  

नवजात शिशु लड़का है। उसे झाड़ियों में किसने फेंका है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना ने ग्रामीणों का दिल झकझोर दिया है। उनका कहना है कि नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले कितने निर्दयी होंगे कि उन्हें तनिक भी दया नहीं आई। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed