फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New year started with cold, broken record of 10 years

Agra News: ठंड के साथ नए साल का आगाज, 10 साल का टूटा रिकार्ड

Sun, 01 Jan 2023 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
New year started with cold, broken record of 10 years
कासगंज में नववर्ष पर पडी कडाके की ठंड़ में अलाव पर तापते लोग। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में साल के पहले दिन ही ठंड ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 6 डिग्री तक रह गया। अधिकतम पारा भी 20 डिग्री तक ही पहुंच पाया। शीतलहर ने शरीर में चुभन का अहसास कराया।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में साल का पहला दिन सबसे अधिक ठंडा रहा था। इसके बाद इस साल पहला दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। सुबह से ही कोहरे की चादर के साथ बादल भी छाए रहे। जिससे मौसम में काफी ठंड बढ़ गई। कोहरे की वजह वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दोपहर 2 बजे कोहरा कम हुआ तो बादलों की ओट से सूर्यदेव नजर आए, लेकिन उनकी चमक काफी फीकी रही। जिससे दोपहर के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। ठंडी हवा के झोंकों से लोग परेशान रहे। ठंड की अधिकता के चलते लोगों का पूरा दिन अलाव, हीटर, रूम हीटर आदि के सहारे बीता। शाम ढलने के साथ पारा फिर से लुढ़कना शुरू हो गया। लोग जल्द ही घरों को लौटना शुरू हो गए। रात के समय भी मौसम में काफी ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

साल के पहले दिन पारे का रिकार्ड
वर्ष अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
2013 20 08
2014 21 10
2015 22 14
2016 25 13
2017 23 14
2018 23 15
2019 25 14
2020 18 15
2021 23 10
2022 22 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed