{"_id":"fe695df26c4162e45a8f34faf02ccf58","slug":"new-year-3d-dhamal-at-31-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"new year : डीजे-ड्रिंक-डिनर, पार्टी का मेन्यू तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
new year : डीजे-ड्रिंक-डिनर, पार्टी का मेन्यू तैयार
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
31 की नाइट 12 बजते ही नए साल के जश्न में पूरा शहर डूब जाएगा। होटलों में तैयारी पूरी है। क्लब्स भी रेडी हैं। जगह तय है बस इंतजार तो मेहमानों का। कहीं हनी सिंह का लाउड म्यूजिक होगा तो कहीं डीजे पर धमाल। तू घंटी बिग बैंग दी... पर हर कोई ठुमकने लगेगा।
पांच सितारा से लेकर सितारा होटलों तक ने कार्यक्रम तय किए हैं। डीजे, ड्रिंक और डिनर के जरिए जश्न की तैयारी है। सितारा होटलों ने टीवी सितारों का साथ चुना है। होटल क्लार्क शिराज में सारेगामा फेम संदीप बत्रा की आवाज का जादू चलेगा। मुगल शेरेटन, होटल जेपी पैलेस, होटल रेडीसन, गेटवे, हावर्ड पार्क प्लाजा ने भी पार्टी का आयोजन किया है। कैलाशपुरी स्थित भावना क्लार्क इन होटल ने भी बैले डांस का कार्यक्रम रखा है।
आगरा क्लब में लगेगा डांस का तड़का
नववर्ष के आगमन पर आगरा क्लब में जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। आठ बजे से प्रोग्राम शुरू होंगे, जो देर रात तक चलते रहेंगे। इसके लिए मुंबई और दिल्ली के कलाकार आए हैं। आगरा क्लब के सचिव अजीत सिंह बोहरा ने बताया कि क्लब सदस्य व उनके मेहमानों के स्वागत के लिए पुरानी कमेटी ने इस शाम का आयोजन रखा है। कार्यक्रम का आगाज तंबोला से होगा। इसके बाद खास शाम शुरू होगी। इसके लिए मुंबई से इंडिया गोट टैलेंट के प्रतिभागी व कोरियोग्राफर प्रीति और ईशान मैसी आए हैं। दोनों अपने डांस पर धमाल कर लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे। वहीं दिल्ली के डीजे ऐशले एवं डीजे विक्की अपने गानों की धुन पर लोगों को देर रात तक झुमाएंगे।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट और ढाबों पर विशेष तैयारी
शहर के सितारा होटलों के अलावा रेस्टोरेंट और ढाबों पर तैयारियां की जा रही हैं। तमाम रेस्टोरेंट्स में पहले ही टेबिल बुक हो चुकी हैं। इसके साथ ही दिल्ली, जयपुर और फीरोजाबाद हाईवे के ढाबों पर सजावट की जा रही है। युवा रात में शहर के बाहर जाकर जश्न मनाना पसंद करते हैं।
पुलिस भी रहेगी सतर्क
नए वर्ष के जश्न पर पुलिस का पहरा रहेगा। होटलों पर नजर रखी जाएगी। सड़क पर बैरियर होंगे। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।