{"_id":"687dbddfd0b31211440f6628","slug":"new-township-residential-plots-at-rs-29-000-per-square-meter-know-the-rates-of-commercial-land-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई टाउनशिप: 29 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर में आवासीय भूखंड, जानें व्यावसायिक जमीन के रेट; लाॅन्चिंग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टाउनशिप: 29 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर में आवासीय भूखंड, जानें व्यावसायिक जमीन के रेट; लाॅन्चिंग की तैयारी
Mon, 21 Jul 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:41 AM IST
सार
आगरा की नई टाउनशिप में आवासीय औैर व्यावसायिक जमीन की रेट लिस्ट सामने आ गई है। आवासीय भूखंड 29 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से मिल सकेंगे। वहीं 58 से 60 हजार प्रति वर्गमीटर में व्यावसायिक भूखंड मिलेंगे।
विज्ञापन
आगरा टाउनशिप
- फोटो : संवाद
विस्तार
नई टाउनशिप अटलपुरम में भूखंडों के रेट तय हो गए हैं। कमेटी ने रेट लिस्ट हस्ताक्षर के लिए एडीए उपाध्यक्ष को भेजी है। अंतिम मुहर लगते ही रेट लागू हो जाएंगे। पहले चरण में सेक्टर-एक की बिक्री होगी। आवासीय भूखंड की कीमत करीब 29 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर होगी।
ये भी पढ़ें - UP: पूजा-पाठ छोड़ी...किस तरह अजान सुनकर नमाज पढ़ने लगी सगी बहनें, इसलिए बदलना चाहती थीं धर्म

लाॅन्चिंग की चल रही तैयारियां
ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में नई टाउनशिप लाॅन्चिंग की तैयारियां चल रही हैं। ब्रोशर को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पहले चरण में तीन सेक्टर हैं। लॉचिंग के बाद सेक्टर-1 में बुकिंग शुरू होगी। इसके लिए एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने भूखंडों की रेट निर्धारण कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उपाध्यक्ष को भेजी है, जिसमें आवासीय भूखंडों के अलावा व्यावसायिक भूखंड का रेट करीब 58 से 60 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है।

ग्रुप हाउसिंग के लिए भी भूखंड
इसके अलावा सामुदायिक जनसुविधा वाले भूखंड आवासीय भूखंड से डेढ़ गुना यानी करीब 45 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर में मिलेंगे। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के लिए भी भूखंड हैं। ग्रुप हाउसिंग भूखंड के रेट भी आवासीय भूखंड की तुलना में डेढ़ गुना तक हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मांतरण गिरोह का कोड वर्ड 'रिवर्ट'...खतरनाक हैं इसके मायने, इस तरह जाल में फंस गईं दो सगी बहनें

पहले चरण के सेक्टर-1 में करीब 230 आवासीय भूखंड
मुख्य अभियंता केके बंसला ने बताया कि भूखंडों की रेट निर्धारण की सूची मंगलवार तक लागू हो सकती है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के सेक्टर-1 में करीब 230 आवासीय भूखंड हैं, जिनमें सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखते हुए भूखंड निर्धारित किए गए हैं। लाॅन्चिंग के बाद पहले चरण में सेक्टर-1 में सिर्फ आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवासीय भूखंडों की बिक्री के बाद व्यावसायिक, सामुदायिक व ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से होगी।