फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New order for jewelers shop and gas agency operators now they will have to take trade license

UP: ज्वेलर्स की दुकान हो या डेरी, इन 32 कारोबारों के लिए नया आदेश, अब लेना होगा ट्रेड लाइसेंस

Thu, 05 Dec 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 08:56 AM IST
सार

नगर निगम 32 नये व्यवसायों के लिए  ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाने जा रहा है। इस व्यवस्था से नगर निगम को एक करोड़ से अधिक की आय होगी। इसमें ज्वेलर्स की दुकान से लेकर गैस एजेंसी तक को शामिल किया गया है।

 

विज्ञापन
New order for jewelers shop and gas agency operators now they will have to take trade license
ज्वैलर्स की दुकान

विस्तार

नगर निगम आगरा अब 32 नए कारोबारों को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में लाने जा रहा है। इनमें ज्वेलर्स की दुकान से लेकर गैस एजेंसी तक को शामिल किया गया है। इनसे नगर निगम को एक करोड़ से अधिक की आय होने का अनुमान है। एक सप्ताह में ट्रेड लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम 13 व्यवसायों से ट्रेड लाइसेंस शुल्क वसूल कर रहा है। इससे निगम को एक अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक 1300600 रुपये की आय हुई। आय बढ़ाने के लिए निगम अब 32 नये कारोबारों का ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य करने जा रहा है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि वित्तीय साल 2023-24 में इस मद में निगम को 54 लाख रुपये प्राप्त हुए थे इसे बढाकर एक करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इन्हें लेना होगा लाइसेंस
होटल, रेस्तरां, नर्सिंग होम, प्रस्तुति गृह, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, एक्सरे सेंटर, डेंटल क्लीनिक, निजी क्लीनिक, देशी-विदेशी शराब का ठेका बार और बियर की दुकान, मॉडल वाइन शॉप, पेट्रोल पंप, केबल टीवी, आर्किटेक्ट कंसलटेंट, विधि चार्टेड एकाउंटेंट्स, फाइनेंस कंपनी चिटफंड, इंश्योरेंस कंपनी, मोटर वाहन एजेंसी, स्कूटर एजेंसी, मसाला, पान मसाला कारखाने, डेरी फार्म, टेंट हाउस, आइस फैक्ट्री एवं कोल्ड डि्रंक सोडा वाटर बेचने वाले, जूता बनाने के कारखाने, मार्बल, टाइल्स, सेनेटरीज हार्डवेयर की दुकान, बेकरीज, पेठा बनाने के कारखाने, कैटरिंग की दुकान, कुकिंग गैस एजेंसी, ज्वेलर्स की दुकान और विज्ञापन एजेंसियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed