{"_id":"0c11c8c7d573b221eb7371ec0bb747cc","slug":"new-delhi-will-be-a-half-hour-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे तक नई दिल्ली नहीं जा सकेंगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे तक नई दिल्ली नहीं जा सकेंगी ट्रेन
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गणतंत्र दिवस पर परेड के खत्म होने तक कई ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक नहीं जा सकेंगी। इन्हें निजामुद्दीन स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा। 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस पर सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ट्रेेन नहीं जा सकेंगी। आगरा की ओर से जाने वाली ट्रेनों केरला एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, कालका मेल समेत अन्य ट्रेनों को निजामुद्दीन स्टेशन पर रोका जाएगा। इसके अलावा कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद स्टेशन पर रोका जाएगा। बांद्रा टर्मिनल और पश्चिम एक्सप्रेस को ओखला स्टेशन पर रोका जाएगा। इसके अलावा इस समय के बीच नई दिल्ली से आगरा की ओर आने वाली ट्रेनों को निजामुद्दीन स्टेशन से चलाया जाएगा।