फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Delhi will be a half hour train

डेढ़ घंटे तक नई दिल्ली नहीं जा सकेंगी ट्रेन

Thu, 22 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 22 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गणतंत्र दिवस पर परेड के खत्म होने तक कई ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक नहीं जा सकेंगी। इन्हें निजामुद्दीन स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा। 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस पर सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ट्रेेन नहीं जा सकेंगी। आगरा की ओर से जाने वाली ट्रेनों केरला एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, कालका मेल समेत अन्य ट्रेनों को निजामुद्दीन स्टेशन पर रोका जाएगा। इसके अलावा कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद स्टेशन पर रोका जाएगा। बांद्रा टर्मिनल और पश्चिम एक्सप्रेस को ओखला स्टेशन पर रोका जाएगा। इसके अलावा इस समय के बीच नई दिल्ली से आगरा की ओर आने वाली ट्रेनों को निजामुद्दीन स्टेशन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed