{"_id":"60e7fe188ebc3ed84776a152","slug":"new-bus-stops-and-toilet-makes-at-agra-mg-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: छह माह में बदली नजर आएगी शहर की लाइफ की तस्वीर, एमजी रोड पर बनेंगे बस अड्डे और नए टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: छह माह में बदली नजर आएगी शहर की लाइफ की तस्वीर, एमजी रोड पर बनेंगे बस अड्डे और नए टॉयलेट
Fri, 09 Jul 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:13 PM IST
सार
एमजी रोड पर 24 बस स्टॉपेज बनेंगे और इन्हीं के नजदीक नए पब्लिक टॉयलेट बनाए जाएंगे जो पुराने टॉयलेट तोड़कर बनाए जाएंगे। एमजी रोड पर 12 साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ट्रैफिक आईलैंड, टॉयलेट और बस स्टॉपेज तैयार कराए गए थे।
विज्ञापन
आगरा एमजी रोड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में भगवान टाकीज से लेकर प्रतापपुरा होते हुए आगरा कैंट स्टेशन तक नगर निगम एक ही तरह के बस स्टॉपेज और अत्याधुनिक टॉयलेट बनवाने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शहर को मिल रही 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए एमजी रोड पर नए बस स्टॉपेज बनाए जाएंगे, जो दिल्ली और लखनऊ की तर्ज पर तैयार होंगे। एमजी रोड पर 24 बस स्टॉपेज बनेंगे और इन्हीं के नजदीक नए पब्लिक टॉयलेट बनाए जाएंगे जो पुराने टॉयलेट तोड़कर बनाए जाएंगे। एमजी रोड पर 12 साल पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ट्रैफिक आईलैंड, टॉयलेट और बस स्टॉपेज तैयार कराए गए थे।
विज्ञापन
नगर निगम शहर की लाइफ लाइन महात्मा गांधी मार्ग की सूरत बदलने की कवायद शुरू कर चुका है। पीपीपी मॉडल पर नए बस स्टॉपेज और टॉयलेट बनाए जाएंगे जो दोनों ओर होंगे। भगवान टाकीज, अंजना सिनेमा के पास, सूरसदन, स्पीड कलर लैब, हरीपर्वत, सेंट जोंस, राजा की मंडी, नालबंद चौराहा, सुभाष पार्क, धाकरान, कलक्ट्रेट, धौलपुर हाउस, सांई की तकिया, ईदगाह और आगरा कैंट पर बस स्टॉपेज तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इनकी डिजाइन तैयार करने का काम चल रहा है। दिल्ली और लखनऊ की तर्ज पर ही नए बस स्टॉपेज होंगे, जिन पर एलईडी डिस्प्ले भी होगा। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे के मुताबिक पुराने जर्जर खंडहर हो चुके बस स्टॉपेज हटवा दिए गए हैं। जर्जर स्टॉपेज गिरने से कोई भी हादसा हो सकता था। जल्द ही यहां काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
एमजी रोड पर ये होने हैं काम
- फुटपाथ पर बने टॉयलेट नए सिरे से बनाए जाएंगे।
- 24 नए बस स्टॉप तैयार होंगे, जहां मार्किंग की जाएगी।
- बस स्टॉपेज और टॉयलेट पास-पास ही बनाए जाएंगे।
- फुटपाथ के किनारे बड़े गमलों में फूलदार पौधे लगेंगे।
- पक्के डिवाइडर पर एक ही रंग के फूलों वाले गमले लगेंगे।
- नगर निगम की दीवार पर वर्टिकल गार्डन लगाया जाएगा।
- एमजी रोड पार करने वाले सभी भूमिगत नालों की सफाई।
- विभिन्न चौराहों पर एलईडी लाइटिंग के साथ फव्वारे
ताकि बेहतर अनुभव हो
महात्मा गांधी मार्ग पर भगवान टाकीज से प्रतापपुरा होते हुए आगरा कैंट स्टेशन तक बस स्टॉपेज और टॉयलेट निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। रेलवे से भी इस संबंध में वार्ता हो रही है। जो यात्री कैंट से बस में यात्रा करें, उन्हें एमजी रोड पर बेहतर अनुभव हो। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
तिरंगी लाइटें, फव्वारे लगवाए
एमजी रोड शहर की लाइफ लाइन है। शहर के लोग सबसे ज्यादा इसी रोड का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए यहां बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध करा रहे हैं। 3 से 6 महीने के अंदर एमजी रोड की सूरत बदली नजर आएगी। हमने तिरंगी लाइटें और रंगीन फव्वारे भी लगवाए हैं। - नवीन जैन, मेयर
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 'साहब... 26 अप्रैल को कुछ तो हुआ था, अफरातफरी मची थी'