फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMA inquiry committee meeting over Shri Paras Hospital case in Agra

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 'साहब... 26 अप्रैल को कुछ तो हुआ था, अफरातफरी मची थी'

Wed, 07 Jul 2021 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 01:02 PM IST
सार

साहब, ऑक्सीजन की कमी बताई, यह कहा कि मरीजों को कहीं और लेकर जाओ। कुछ हो जाए तो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं। 26 अप्रैल को कुछ तो हुआ साहब, अफरातफरी मची रही। यह बातें मरीज और उनके तीमारदारों ने आईएमए की जांच समिति को फोन पर बताई हैं। 

विज्ञापन
IMA inquiry committee meeting over Shri Paras Hospital case in Agra
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण में आईएमए की जांच समिति के हाथ 91 मरीजों की सूची आने के बाद करीब 20 मरीज और उनके परिजनों से बात की। पूछा गया कि आपका मरीज कब भर्ती था, क्या उन्हें कोरोना हुआ था। समिति के एक सदस्य से जानकारी मिली कि मरीज और तीमारदारों से फोन पर ऑक्सीजन की कमी थी, क्या स्टाफ ने उन्हें इसके बारे में बताया। 

विज्ञापन


26 अप्रैल को मॉकड्रिल या फिर कई मरीजों की जान जाने की कोई जानकारी हुई। उनसे तमाम सवाल कर 26 की सुबह की हकीकत जाननी चाही। इनमें से लगभग हर एक मरीज और उनके परिजनों ने ऑक्सीजन की किल्लत और कुछ गड़बड़ होने की बात कही। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण सभी लोग घबराए हुए थे। डॉक्टर साहब भी थे, कोई कुछ भी बता नहीं रहा था।
विज्ञापन


मीडिया से तीन दिन नहीं करेंगे बात
आईएमए समिति की जांच में देरी पर लोगों ने सवाल उठाए थे। 24 दिन की जांच में किसी निष्कर्ष पर न निकलने पर समिति की लोगों ने खिंचाई भी की, ऐसे में मंगलवार को हुई बैठक में समिति के एक सदस्य ने मीडिया से बात न करने का सुझाव दिया। इस पर अन्य सदस्यों ने मरीजों से बयान पूरे होने के बाद मीडिया से बात करने को कहा, इसके बाद तीन दिन तक मीडिया से बात नहीं करने पर निर्णय हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच समिति के सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि आईएमए की बैठक में यह तय हुआ है कि तीन दिन तक मीडिया से बात नहीं की जाएगी, अब तीन दिन बाद ही मरीजों के परिजनों से बात करने के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी।   

जांच अब अंतिम दौर में
डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि श्री पारस अस्पताल में भर्ती मरीजों की सूची मिल गई है, उनसे बातकर रिपोर्ट बनाई जा रही है। तीन दिन में इन मरीजों से बात कर रिपोर्ट मिल जाएगी। जांच अब अंतिम दौर में है।

सूची में मरीजों का विवरण
25 अप्रैल: रात के 12 बजे तक 88 मरीज भर्ती थे। 
26 अप्रैल: तड़के तीन और भर्ती हुए, संख्या 91 हुई।
27 अप्रैल: 81 मरीजों की सूची है, 26 अप्रैल को 10 मरीजों की मौत दर्शाई।

आधे मरीज एटा, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के
श्री पारस अस्पताल में भर्ती 91 मरीजों में लगभग आधे इटावा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद क्षेत्र के हैं। इन सभी को कोरोना वायरस के लक्षण थे, लेकिन इनकी जांच नहीं कराई गई थी, लेकिन इलाज कोरोना वायरस का ही चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed